Let’s travel together.

आंगनवाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी उजागर, काम रुकवाया

0 106

सीएमओ के निरीक्षण में मिली कमियां

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले के गैरतगंज नगर के वार्ड 6 में बन रहे एक आंगनवाड़ी भवन के निर्माण में भारी गड़बड़ी पाए जाने के बाद नगर परिषद सीएमओ सुधीर उपाध्याय ने तुरंत काम रुकवा दिया है। करीब 10 लाख रुपए की लागत से बन रहे इस भवन में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था।
सीएमओ सुधीर उपाध्याय ने जब मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो पाया कि निर्माण में रेत की जगह चूरी का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिससे काम की गुणवत्ता बेहद खराब थी। भवन में बना सेप्टिक टैंक भी घटिया निर्माण के कारण टूट गया था।

निरीक्षण के दौरान वार्ड के निवासियों ने सीएमओ को बताया कि ठेकेदार ने निर्माण शुरू करने से पहले पेड़ों को काटकर वहीं दबा दिया था, जिससे भविष्य में फर्श उखड़ने का खतरा था। सीएमओ ने इन दबे हुए पेड़ों को भी हटाने का निर्देश दिया। सीएमओ ने घटिया काम पर नाराजगी जताते हुए चूरी से बनी दीवारों को गिराकर फिर से बनाने और सेप्टिक टैंक को भी दोबारा बनवाने का आदेश दिया।

उन्होंने निर्माण कार्य को तत्काल रोकने के साथ ही बीम और अन्य हिस्सों की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल लैब में भेजे हैं। सीएमओ सुधीर उपाध्याय ने कहा कि किसी भी कीमत पर घटिया निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्माण एजेंसी को नोटिस भी जारी किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811