मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी बने आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के अध्यक्ष मध्य प्रदेश के महू में हुआ चुनाव
पीथमपुर : आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के नए अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी को निर्विरोध चुना गया है। यह चुनाव शनिवार को महू तहसील के करोंदिया गांव के मदरसे में हुआ। मौलाना खालिद पहले से ला बोर्ड में सह सचिव के पद पर थे। कार्यक्रम से पहले ही उन्हें अध्यक्ष पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा था।
जिले की महू तहसील के ग्राम करोंदिया स्थित मदरसा जामिया इस्लामिया चौपाटी पीथमपुर में शनिवार को आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड के 28वें इजलास (अधिवेशन) की बैठक हुई। इसमें देशभर के लगभग 150 बोर्ड के सदस्य और जनप्रतिनिधि पहुंचे। बैठक में एआइएमआइएम नेता व सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार असदुद्दीन औवेसी रात्रि सवा आठ बजे पहुंचे। इनके पहुंचने के कुछ देर बाद बैठक शुरू हुई। बैठक में बोर्ड के अध्यक्ष और कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के चुनाव भी हुए। जिसमे मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद मौलाना मेहमूद मदनी, मौलाना तौकीर रजा, भोपाल के विधायक आरिफ मसूद सहित आदि उपस्थित थे। चुनाव के पूर्व विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान बोर्ड की बैठक में आमंत्रित सदस्य ही शामिल हुए।
लेखक और शरिया विज्ञान के ज्ञाता हैं मौलाना खालिद
चुनाव से पहले आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसन नदवी थे। जिनका कुछ समय पहले 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। इसके बाद से ही नए अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारिया शुरू हो गई थी। अब मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी को अध्यक्ष चुना गया है।
मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी दरभंगा का जन्म बिहार के दरभंगा में हुआ था। उन्होंने कई किताबे भी लिखी है। वह अब तक 50 से अधिक पुस्तके लिख चुके है। उनकी विशेषता न्यायविद, इस्लामिक धर्म शास्त्र और शरिया विज्ञान के ज्ञाता हैं। मौलाना खालिद आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के सस्थापक सदस्यों में से एक हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.