Let’s travel together.

भंडारे में नकली घी का बांटा हलुआ, 250 लोगों की हालत बिगड़ी, गांव में तैनात करनी पड़ी हेल्थ टीम

0 142

– राधा अष्टमी पर भंडारे में बांटा हलुआ, 250 लोग बीमार

– गांव में उल्टी-दस्त से लोगों की हालत बिगड़ी, टीम ने बीमार लोगों को दिया उपचार

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के कोलारस केग्राम मोहराई में राधा-कृष्ण मंदिर पर राधा अष्टमी के चलते ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से धार्मिक आयोजन किया था। उक्त कार्यक्रम के दौरान शाम को पूरे गांव में हल्वे का प्रसाद बांटा गया। हलुआ का प्रसाद खाते ही महज आधा घंटे के भीतर गांव के 250 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। पूरे गांव को अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। मामले की सूचना जैसे ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय ऋषिश्वर को लगी तो उन्होंने कोलारस से चिकित्सकीय दल गांव भिजवा कर उन्हें मौके पर ही उपचार दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग के दल ने 175 लोगों को उपचार किया-

गांव में लोगों के बीमार होने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग का दल मौके पर पहुंचा। यहां पर चिकित्सकीय दल ने 175 लोगों को उपचार दिया, जिसके बाद हालात कुछ सुघरे हैं। वे ग्रामीणों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलारस भिजवाया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार हालात कंट्रोल में हैं। गांव में ही कई लोगों को इलाज दिया जा रहा है।

किराना स्टोर से 250 रुपए किलो का घी खरीदा था-

इस चिकित्सकीय दल में डा संजय राठौर बीएमओ, डा नीलेश मेहते, सीएचओ रजनी खटीक, विवेक पचौरी, मनीष नाजगढ व आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने भंडारे का हलुआ तैयार करने के लिए कोलारस के श्याम किराना स्टोर से 250 रुपये किलो का घी खरीदा था। उसी घी से यह हलुआ तैयार किया गया। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि यह नकली घी ही बीमारी की मुख्य वजह है। बताया जा रहा है कि यह नकली ब्रांड का घी कोलारस में ही तैयार किया जा रहा है।

खाद्य सामग्री की सेम्पलिंग करवाई गई-

गांव में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने के उपरांत एसडीएम कोलारस अनूप श्रीवास्तव ने खाद्य व औषधि निरीक्षक विष्णुदत्त शमां को मौके पर भिजवा कर श्याम किराना स्टोर से घी और अन्य खाद्य सामग्री की सेम्पलिंग करवाई। रिपोर्ट आने के उपरांत मामले में उचित वैधानिक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811