Let’s travel together.

कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी का बयान माताओ – बहनों का अपमान -मनोज द्विवेदी

0 281

प्रदेश की लाखों बहनों से तुरंत माफी मांगे कांग्रेस

अनूपपुर ।भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार द्विवेदी ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के प्रदेश की लाखों महिलाओं को शराबी बतलाने पर कडी आपत्ति करते हुए तुरंत माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने पटवारी के बयान को प्रदेश की लाखों माताओं – बहनों का अपमान बतलाया है। उन्होंने कहा कि
जीतू पटवारी का बयान अत्यंत निंदनीय है। शायद बहनों का अपमान करना कांग्रेस की संस्कृति है। हमारे देश और मध्यप्रदेश की महिलाएं जितनी मेहनत, जितना त्याग करती हैं, उसके लिए उनका जितना सम्मान किया जाए वो कम है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा लाड़ली बहनों को शराबी बताना बेहद शर्मनाक,दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस को प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना से आपत्ति हो सकती है।
लेकिन इस द्वेष से कोई अधिकार नहीं कि आप हरतालिका तीज के पावन पर्व पर जब हमारी लाखों‌ माताएं – बहने निर्जला व्रत रख कर अपने पति, परिवार और देश के लिये पूजा – उपासना कर रही हों तो आप उसी दिन बहनों का ऐसा अपमान करो।
प्रदेश की करोड़ो सनातनी जनता , भाजपा सरकार और लाखों कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेगें।
मेरी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष से मांग है कि वह अविलंब प्रदेश की महिलाओं से माफी मांगें। केन्द्रीय नेतृत्व ऐसे वाचाल मध्यप्रदेश अध्यक्ष को जो हमारी बहनों को अपमानित करने की मंशा से बयान दे रहा हो , उसे पद से हटाना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811