यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
भारतीय किसान संघ तहसील बरेली का कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग स्थानीय भगवती गार्डन में संपन्न हुआ।
भगवान बलराम जी,भारतमाता ओर संघ के संस्थापक दत्तिपंतजी के चित्र पर माल्यार्पण कर भारतीय किसान संघ का ध्वज लगाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम के उदघाटन सत्र में संभाग सहमंत्री राघवेंद्र रावत ने संगठन की रीति नीति के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
उसके पश्चात द्वितीय सत्र में भारतीय किसान संघ के संभाग उपाध्यक्ष गोबिंद सिंह ठाकुर ने ग्राम समिति के महत्व और ग्राम समिति के रचनात्मक कार्यों के बारे में विस्तार से बताया,उन्होंने ग्राम समिति को संगठन की आत्म बताया।

कार्यक्रम के तृतीय सत्र में जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह ठाकुर ने संगठन की रीति नीति के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
कार्यक्रम के अंतिम समापन सत्र में गांव गांव से आए कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर ग्राम इकाइयों का गठन कर ग्राम इकाइयों के अध्यक्ष और मंत्री का तिलक लगाकर स्वागत किया।ध्वज अवतरण के साथ प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ।
कार्यक्रम में प्रांत युवावाहिनी संयोजक संतोष पटेल,संभाग उपाध्यक्ष गोबिंद सिंह ठाकुर,संभाग सह मंत्री राघवेंद्र रावत,संभाग कोषाध्यक्ष नारायण पनारिया,जिला अध्यक्ष केशर सिंह,जिला मंत्री महेंद्र रघुवंशी,जिला कोषाध्य भगवान सिंह,जिला सदस्य नारायण सिंह,जिला सदस्य बृजेंद्र राजपूत,जिला सह मंत्री भूपेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह, तहसील मंत्री रेवा शंकर, बाड़ी तहसील अध्यक्ष भरतराज, तहसील सदस्य मुकेश धाकड़, तहसील सदस्य कुंवर सिंह,नगर अध्यक्ष अनिल द्विवेदी,नगर मंत्री शुभम पालीवाल,इसके अतिरिक्त ग्राम नयागांव,महेश्वर,मगरधा,बाग पिपरिया,खंडरराज,बम्होरी,उमरिया,गुरारिया,कोटपार, अकोला,भेड़िया,सलैया,के अतिरिक्त अन्य लगभग 40 ग्रामों के सदस्य उपस्थित थे।