Let’s travel together.

28 दिव्यांगजनों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स का वितरण

0 105

 

– ग्वालियर में आयोजित शिविर में दिव्यांगजनों को मिली मदद

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के दिव्यांगजनों को ग्वालियर में आयोजित एक शिविर में कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स का वितरण किया गया है। रत्नानिधि चैरिटेबल ट्रस्ट मुम्बई द्वारा दिव्यांगजनों का नि:शुल्क कृत्रिम पैर चिन्हांकन शिविर बीते 25 एवं 26 फरवरी को प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड रिसर्च एयरपोर्ट रोड ग्वालियर में आयोजित किया गया था। उक्त शिविर में शनिवार को शिवपुरी जिले के चयनित 28 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स का वितरण किया गया।
शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल द्वारा जिले के चयनित 28 दिव्यांगों को ग्वालियर में आयोजित उपकरण वितरण शिविर के लिए विशेष वाहन से भेजा गया। इसके लिए दिव्यांगों को ग्वालियर भेजने व वहां से वापस आने की वाहन व्यवस्था सहित उनके चाय नाश्ता खाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा कराई गई। सामाजिक न्याय विभाग से शिवकुमार सोनी, डीडीआरसी से डॉ दयाल सिंह राजपूत, विकास शर्मा एवं संबंधित जनपद के समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी दिव्यांगों को लेकर ग्वालियर गए और वहां पर इन दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स दिलवाए। अब इनसे इन दिव्यांगजनों को जीवन संचालन सुलभ हो सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811