– नेशनल हाईवे 45 पर उदयपुरा से 3 किलोमीटर दूर हुआ बड़ा हादसा
राघवेंद्र रघुवंशी उदयपुरा रायसेन
नेशनल हाईवे 45 पर उदयपुरा से करीब 3 किलोमीटर दूर जियो पेट्रोल पंप के पास रविवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। इंदौर जा रही स्विफ्ट कार सामने अचानक आए आवारा गोवंश को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार मृतक और घायल सभी इंदौर निवासी गढ़वाल परिवार के सदस्य हैं, जो नरसिंहपुर से एक अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होकर इंदौर लौट रहे थे। हादसे के बाद घायलों को उदयपुरा अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत होने पर रायसेन रेफर कर दिया गया है।रायसेन जिला अस्पताल में लाई गई घायल महिला की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू कराया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर आवारा घूम रहे गोवंश के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस और ध्यान नहीं दे रहे।
