Let’s travel together.

8 दिन में पूरा हुआ जनगणना का प्रथम चरण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों व कर्मचारियों का हुआ सम्मान

0 76

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले की गैरतगंज नगर परिषद में जनगणना अभियान के प्रथम चरण अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य निर्धारित एक माह की अवधि के स्थान पर मात्र 8 दिनों में सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर नगर परिषद कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मास्टर ट्रेनरों, सुपरवाइजरों, प्रगणकों एवं सहयोगी कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।

यह कार्य कलेक्टर के निर्देशन तथा एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और नगर परिषद सीएमओ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। नगर परिषद के कर्मचारियों और जनगणना कार्य में लगे समस्त सुपरवाइजरों व प्रगणकों के समन्वित प्रयासों से निर्धारित समय से पहले कार्य पूरा किया जा सका। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम अंकित कुमार जैन ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े शासन की नीतियों और योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जनगणना कार्य में लगे सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी, समर्पण और दक्षता की सराहना की। नगर परिषद सीएमओ सुधीर उपाध्याय ने कहा कि प्रगणकों और कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए एक माह का कार्य केवल 8 दिनों में पूर्ण कर मिसाल प्रस्तुत की है।

इस अवसर पर तहसीलदार अमृता सुमन, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नरेश सिंह राजपूत, राजस्व उप निरीक्षक निसार उद्दीन, मास्टर ट्रेनर नेतराम साहू, अरविंद राय, राहुल शर्मा तथा सहायक कुलदीप सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सम्मान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और भविष्य में भी वे इसी निष्ठा के साथ शासकीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811