Let’s travel together.

कालेज स्टाफ के समय पर नहीं आने से नाराज अभाविप कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में की तालाबंदी

0 129

रायसेन । प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कालेज स्टाफ के समय पर नहीं आने से नाराज होकर की तालाबंदी,मुख्य गेट पर लगाए ताला

रायसेन में आज प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी और कालेज स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल कार्यवाही करने की मांग करने करते हुए धरने पर बैठ गए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र-छात्राओं का कहना है कि कॉलेज का स्टाफ कभी समय पर नहीं आता है और समय से पहले ही वापस चला जाता है और भोपाल से रायसेन अप डाउन करता है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अश्वनी पटेल ने कहा कि छात्र-छात्राएं सुबह 10 बजे कॉलेज पहुंच जाते है लेकिन स्टाफ कभी भी समय पर नहीं पहुंचता है इस कारण पूर्व में भी कॉलेज प्रबंधन को पत्र लिखकर स्टाफ पर कार्रवाई करने की माँग की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर आज तालाबंदी की गई।

मौके पर पहुंचे एसडीम मनीष शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने तालाबंदी की है उनका कहना है कि स्टाफ समय पर नहीं आता है और भोपाल से रायसेन अप डाउन करता है ज्ञापन मिला है मामले की जांच कर रहे हैं जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।वहीं कालेज प्राचार्य किशोर जॉन का कहना है कि थंब के माध्यम से अटेंडेंस लगती है फिर भी स्टाफ को कारण बताओं नोटिस जारी किए जा रहे हैं जो लोग उचित कारण नहीं दे पाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अश्वनी पटेल का कहना है कि विगत कई बार पहले भी कॉलेज प्रबंधन को स्टाफ के समय पर नहीं आने की जानकारी दे चुके थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई इस कारण आज हमें तालाबंदी करना पड़ी अगर कार्रवाई नहीं हुई तो एक बार फिर एक सप्ताह बाद फिर तालाबंदी की जाएगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811