Let’s travel together.

कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी, खरीफ फसलों की उन्नत तकनीकों से किसानों को किया जाएगा जागरूक

0 62

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को “कृषि वर्ष” के रूप में मनाए जाने के उपलक्ष्य में किसानों को खरीफ फसलों की बोनी से पूर्व आवश्यक तैयारियों एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देने हेतु विकासखंड गैरतगंज में कृषि रथ का संचालन प्रारंभ किया गया।

विकासखंड गैरतगंज ब्लॉक प्रांगण में नगर परिषद उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने डॉ. गोविन्द नामदेव वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड गैरतगंज की उपस्थिति में कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ प्रतिदिन चार ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसान चौपाल आयोजित करेगा तथा कृषकों को खरीफ फसलों से संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान करेगा।

कृषि एवं संबद्ध विभागों जैसे उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, कृषि अभियांत्रिकी, मत्स्य, राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को विभिन्न योजनाओं एवं उन्नत खेती के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। इसी के तहत ग्राम पंचायत हिनोतिया महलपुर में सरपंच प्रेमसिंह जी की अध्यक्षता में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विजेंद्र वर्मा, कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा किसानों को ई-विकास पोर्टल पर उर्वरक टोकन बुक करने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। वहीं ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी अभिनव नेमा ने उद्यानिकी फसलों, फल उद्यान, सब्जी एवं मसाला उत्पादन की जानकारी दी।

पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं को बरसात के पूर्व एफएमडी एवं अन्य रोगों से बचाव हेतु टीकाकरण करवाने की अपील की गई। आत्मा परियोजना की शिखा रघुवंशी ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ एवं उसकी सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की। पटवारी कपिल विश्वकर्मा द्वारा मौके पर किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई। इस दौरान रामपाल सिलावट, एईओ द्वारा किसानों को ई-टोकन प्रणाली से उर्वरक प्राप्त करने की प्रक्रिया, नरवाई प्रबंधन, मिट्टी नमूना संग्रहण एवं मिट्टी परीक्षण के लाभों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही संतुलित उर्वरक उपयोग, धान एवं अरहर की प्रतिरोधक किस्मों, बीज उपचार के फायदे तथा जैविक खेती अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811