Let’s travel together.

बाजार मूल्य से कम पर MX Player का अधिग्रहण करेगा Amazon…

80

अमेजन इंडिया ने टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड (टीआईएल) से ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर के लिए पिछले अधिग्रहण मूल्य की तुलना में काफी कम भुगतान किया है। घटी हुई कीमत लगभग 45-50 मिलियन डॉलर होने की उम्मीद है। 2018 में एमएक्स प्लेयर के लिए टीआईएल की ओर से भुगतान की गई 1,000 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि से लगभग 25% कम है।
हालांकि अब तक अमेजन और एमएक्स प्लेयर ने इस सौदे के बारे में चुप्पी साध रखी है। लेकिन घटनाक्रम से जुड़े करीबी सूत्रों ने पुष्टि की है कि दोनों कंपनियों के बीच एक सौदे को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिसका अंतिम भुगतान इस साल 30 जून तक होना है।

रिपोर्ट के मुताबिक, एमएक्स प्लेयर 2022 में वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ओटीटी एप था। यह भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला एप था। इस सौदे के बाद अमेजन प्राइम के उपभोक्ता बेस में चार गुना का इजाफा हो सकता है। भारत में, अमेजन के अनुमानित 2.8 करोड़ उपयोगकर्ता हैं, जबकि एमएक्स प्लेयर के लगभग 7.8 करोड़ यूजर हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सौतेली मां समेत तीन पर पिता की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग     |     अजमेर सिंह गौड़ ने सरदारपुर एसडीएम का पद संभाला; जनसमस्याओं का त्वरित समाधान होगी प्राथमिकता     |     बोला मोयाखेड़ा: श्री कुबा नंदाचार्य जी व नर्मदा मंदिर में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा महोत्सव     |     संगठन विस्तार एवं संगठन मजबूत करने विशेष बैठक आयोजित     |     नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811