Let’s travel together.

बहनों के तीज मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा

0 202

सुरेंद्र जैन धरसीवा

राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर आयोजित महिला सम्मेलन एवं तीजा पोरा तिहार में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा ने माताओं, बहनों और दीदियों का स्वागत किया। इस अवसर पर लोकगीतों, पारंपरिक साज-सज्जा, तीज की मेहंदी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हमारी परंपराओं की अनुपम झलक वहाँ देखने को मिली| इस अवसर पर सामूहिक एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागी माताओं-बहनों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जिसमें विजयी महिलाओं को पुरस्कृत कर बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने सभी माताओं व बहनों को तीज पर्व की बधाई देते हुए कहा कि तीजा का यह पर्व नारी शक्ति, संवेदना, समर्पण और स्नेह का पर्व है जहाँ महिलाएं अपने पति के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए कठिन व्रत करती हैं जो हमारी भारतीय संस्कृति की एक महत्वपूर्ण परंपरा है। हमारे धर्म में मान्यता है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता इसी मान्यता का अनुसरण करते हुए छत्तीसगढ़ की डबल इंजन भाजपा सरकार भी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि महतारी वंदन योजना के माध्यम से उनके खातों में दे रही है। हमारे प्रदेश की महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेत खलिहानों में काम करके देश और प्रदेश की समृद्धि में योगदान दे रही हैं। छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद से प्रदेश की महिलाओं में तेजी से शिक्षा और साक्षरता का प्रसार हुआ है। तीज केवल एक धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर का भी प्रतीक है। यह पर्व हमें हमारी जड़ों से जोड़े रखता है और नई पीढ़ी को हमारी परंपराओं और मूल्यों से परिचित कराता है। यह त्यौहार सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है, क्योंकि इसमें हर वर्ग और समुदाय की महिलाएँ एक साथ मिलकर उत्सव मनाती हैं। यह पर्व हमें नारी शक्ति, आत्मविश्वास और एकता का संदेश देता है।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े , कृषि मंत्री रामविचार नेताम ,मंत्री श्री लखन लाल देवांगन , विधायक अनुज शर्मा, धरमलाल कौशिक, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी ,इंद्र कुमार साहू ,सरोज पांडे,महापौर मीनल चौबे, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव,केश शिल्पी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष मोना सेन,राज्य समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष शालिनी राजपूत,माटीकला बोर्ड अध्यक्ष शंभू नाथ चक्रवर्ती,अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष श्री अमरजीत छाबड़ा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी एवं दीदी बहनें उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811