Let’s travel together.

बांग्लादेश में तख्ता पलट,हिंसा के,बीच शेख हसीना ने छोड़ा बांग्लादेश.

0 497

बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन अब एक बड़े आंदोलन में बदल चुका है. हिंसा के बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ढाका पैलेस छोड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर चली गईं हैं. वहीं लाखों लोग कर्फ्यू तोड़कर सड़क पर उतर चुके हैं, ये लोग प्रधानमंत्री शेख हसीना से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. संभावना जताई जा रही है कि शेख हसीना प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे सकती हैं. 

बांग्लादेश मीडिया के हवाले से खबर है कि शेख हसीना अपनी छोटी बहन शेख रेहाना के साथ देश छोड़ चुकी हैं. स्थानीय मीडिया के अनुसार शेख हसीना ने कथित तौर पर इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया है. वहीं प्रधानमंत्री आवास में हजारों प्रदर्शनकारी घुस गए हैं, जानकारी के मुताबिक शेख हसीना जाने से पहले एक भाषण रिकॉर्ड करना चाहती थीं, लेकिन उन्हें यह मौका नहीं मिला.

बांग्लादेश में बीते एक महीने से जारी भीषण विरोध प्रदर्शन के बीच सेना प्रमुख वाकर-उज-जमान ने देश को संबोधित किया. उन्होंने कहा है कि प्रदर्शनकारियों की मांग सुनी जाएगी और हिंसा रुकने की स्थिति में कर्फ्यू भी हटा लिया जाएगा. आर्मी चीफ ने कहा है कि वो अंतरिम सरकार का गठन करेंगे, देश की जनता अपना भरोसा रखे. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की है.

बांग्लादेश एक बार फिर आरक्षण की आग में सुलग रहा है, जगह-जगह से हिंसा और आगजनी की घटना सामने आ रही हैं. सिराजगंज के इनायतपुर थाने में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशन को घेरकर उसमें आग लगा दी. थाने में आग लगने से 13 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोपहर में कई हजार प्रदर्शनकारियों ने एक साथ इनायतपुर थाने पर हमला बोल दिया. अचानक चौतरफा हमले से पुलिसवाले कुछ नहीं कर पाए. फिर प्रदर्शनकारियों ने पूरे थाने में आग लगा दी, जिसमें 13 पुलिस वालों की मौत हो गई

बांग्लादेश में हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि सड़कों पर सेना, टैंकों के साथ पेट्रोलिंग कर रही है. बावजूद इसके प्रदर्शनकारियों के हौसले पस्त नहीं हुए हैं. कई जगहों पर लोगों की भीड़ टैंक के साथ चल रहे सैनिकों से उलझ रही है. बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में रिक्शा चालक भी कूद गए हैं. सैकड़ों की संख्या में रिक्शा वालों ने ढाका की सड़कों पर प्रधानमंत्री शेख हसीना से इस्तीफा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

शेख हसीना सरकार की ओर से पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया गया है. प्रधानमंत्री शेख हसीना प्रदर्शनकारियों से लगातार शांति की अपील कर रही हैं. उसके बावजूद प्रदर्शनकारी मामने को तैयार नहीं हैं. पूरे देश में खूनी खेल और हिंसा का तांडव चल रहा है. पीएम शेख हसीना की इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शनकारियों ने पूरे देश में हिंसक प्रदर्शन किया, जिसमें 100 लोगों की मौत हो गई जिसमें 13 पुलिसकर्मी और 6 पत्रकार शामिल हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811