Let’s travel together.

ऋद्धि सिद्धि ओर बुद्धि के दाता का पर्व गणेशोत्व शांति सद्भाव के साथ मनाएं

0 108

शांति समिति की बैठक में गणेशोत्व समितियों को दिया निर्देश

सुरेंद्र जैन धरसीवां

27 अगस्त से शुरू होने वाले ऋद्धि सिद्धि ओर बुद्धि के दाता भगवान श्री गणेश जी के दस दिवसीय गणेशोत्व की तैयारियां गांव गांव में जोरो शोर से जारी हैं इस बीच थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई जिसमें थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान ने गणेशोत्व शांति व सद्भाव के साथ मनाने की अपील करते हुए सामीतियों को आवश्यक दिशा निर्देश लिखित में जारी किए।
शांति समिति की बैठक में क्षेत्र की सभी गणेशोत्सव समितियों के पदाधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था बैठक में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह दीवान ने गणेशोत्सव के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पंढाल/स्वागत द्वार से मुख्य मार्ग, चौराहा, अस्पताल भार्ग, एम्बुलेस / अग्नि शमन की आवाजाही एवं यातायात बाधित न हो इसका ध्यान रखने की अपील की साथ ही मालवाहक वाहनों में साउण्ड बॉक्स /डी.जे. धुमाल इत्यादि लगाकर चलाने पर प्रतिबंधित रहेगा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा त्त्थापित किया जावे, आयोजन के दौरान पर्याप्त स्वयं सेवक/वालिंटियर रखा जाये ताकि किसी प्रकार के अव्यवस्था न हो,रात्रि में पंडाल में कम से कम दो व्यक्ति की उपस्थिति अनिवार्य हो ताकि प्रतिमा के साथ किसी प्रकार को छेड़छाड़ की घटना न हो, गणेश प्रतिमा पंडाल / स्वागत द्वार लगाने के पूर्व स्थानीय निकायों से अनुमति लें, पंडाल/स्वागत द्वार का स्थल विवादित न हो यह सुनिश्चित किया जाये, विद्युत विभाग से विधिवत अस्थायी बिजली कनेक्शन प्राप्त किया जाये। असुरक्षित तारों/अनाधिकृत कनेक्शन न हो, मान सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए सार्वजनिक स्थलों में ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग बौमी स्वर में किया जावे, रात्रि 10 बजे से प्रातः 08 बजे के मध्य लाउडस्पीकर का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, आयोजन के दौरान किसी धर्म संप्रदाय का भावना आहत न हो यह सुनिश्चित किया जाये, आयोजन के दौरान किसी प्रकार के अवैध मादक द्रव्यों / शराब या किसी भी प्रकार का नशा का सेवन न किया जाये, आयोजन के दौरान किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन न किया जावे,आयोजन के दौरान किसी प्रकार से फूहड़ता अश्लीलता प्रदर्शित न हो, किसी प्रकार के दुर्घटना/अव्यवस्था होने पर आयोजक त्वयं जिम्मेदार होंगे,माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानसार किसी स्कूल अस्पताल, शैक्षणिक संस्था के 100 मीटर के परिधि में ध्वनि निस्तारक यंत्र का उपयोग वर्जित है
धरसीवा पुलिस ने सभी समितियों को लिखित में भी निर्देशों की कॉपी दी है ताकि शांति व सद्भाव के साथ यह पावन पर्व संपन्न हो

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811