ग्रामीण अंचलों में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,स्कूलों में हुए रंगारंग कार्यक्रम
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज , हाई स्कूल सेमरा, माध्यमिक शाला अंबाडी, मुस्काबाद, जमुनिया, एकीकृत शासकीय कन्या माध्यमिक शाला दीवानगंज,सत्ती ,बसिया,बरजोर पुर, निनोद, कयामपुर ,संग्रामपुर, मुनारा, कली टोर ,पिपरई,खेड़ा, नरखेड़ा, सरार, जमुनिया सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। सभी गांव में छात्र छात्राओं ने हाथ में तिरंगा झंडा लेते हुए प्रभात फेरी निकाली गई।

छात्र छात्राओं द्वारा भारत माता की जय हो, गांधी बापू अमर रहे , भगत सिंह आजाद की जय हो, जब तक सूरज चांद रहेगा बापू तेरा नाम रहेगा का नारा लगाते हुए गांवों की गली, चौराह से फेरी निकाली गई। सभी स्कूलों में छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय भावना से ओत प्रेत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।वही पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक दीवानगंज के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकलते हुए ग्राम पंचायत दीवानगंज प्रांगण में पहुंचे जहां पर दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक द्वारा तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर गांव के गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय दीवानगंज के प्रांगण में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई जिसको सभी ग्रामीणों ने प्रस्तुति की तारीफ की संकुल प्राचार्य प्रभारी प्रीति कहार ने अपने विचार रखें। इस मौके पर दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, उपसरपंच समीम खान , गांव के गण मान्य नागरिक, छात्र-छात्राओं सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।