मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दीवानगंज पुलिस चौकी के सामने फोर व्हीलर ,टू व्हीलर ,वाहन सहित अन्य वाहनों को रोक कर सघन चेकिंग की गई। चप्पे चप्पे पर पुलिस ने निगरानी कड़ी कर दी गई है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर पुलिस का मुख्य फोकस है। साथ ही इंटरनेट मीडिया पर भी माॅनिटरिंग बढ़ा दी गई है।

हाईवे 18 से भोपाल, विदिशा,रायसेन की तरफ से जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। दीवानगंज पुलिस ने वाहनों की डिग्गी खोलकर चेकिंग की। ऐसे में पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सार्वजनिक स्थल , चौक चौराहा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, आदि जगहाें पर पुलिस ने चेकिंग कर संदिग्धों से पूछताछ की। इसके अलावा होटलों में ठहरे लोगों की एंट्री रजिस्टर में आइडी आदि चेक की। हाईवे से निकलने वाले 50 से अधिक वाहनों को रोककर चेकिंग की। वाहन चालकों से पूछताछ की गई।