मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के अंतगर्त गांवों में भी शहरों की तर्ज पर शुद्व पेयजल घर घर उपलब्ध करवाया जाएगा। इसी योजना के अंतगर्त हलाली समूह जलप्रदाय योजना बनाई गई थी जिसका काम शुरु हो चुका है और युद्व स्तर पर काम चल रहा है। इस योजना के पूर्ण पर पर 61 गांवों के ग्रामीणों को शुद्व पेयजल आगामी 2025 से मिलने लगेगा। जिसमें सांची जनपद के 25 गांव और भोपाल के 36 गांवों के लगभग 50 हजार आबादी इससे लाभान्वित होगी। हलाली डेम के बेस्ट वेयर पर लगभग 26 करोड़ रुपए की राशि से गेट का निर्माण किया जा रहा है। जिससे कि जितनी पानी की आवश्यकता हो, उतना पानी रोका जा सकेगा। अधिक पानी होने पर उसे निकाला जा सकेगा, इससे बाढ़ की स्थिति भी निर्मित नहीं होगी। इसके अलावा सिंचाई के लिए किसानों को भी पर्याप्त पानी मिलेगा ।
दो वर्ष में पूरा करना है काम
हलाली समूह जलप्रदाय योजना को पूर्ण करने की अधिकतम समय सीमा दो वर्ष निर्धारित है। अफसरों का प्रयास है कि दो वर्ष के पूर्व ही यह काम गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। फिलहाल युद्व स्तर पर काम किया जा रहा है। दरअसल गर्मियों के दिनों में ग्रामीण अंचलों में जलसंकट गहराने लगता है। जिससे जहां ग्रामीण आए दिन परेशान होते हैं। जलस्तर नीचे चले जाने के कारण सरकारी और निजी टयूबबेल भी पानी देना बंद कर देते थे। नागरिकाें की इस समस्या को देखते हुए सरकार ने यह जलजीवन मिशन योजना लागू की है ताकि हर घर जल व्यवस्था हो सके।
इन गांवों को मिलेगा फायदा
इस हलाली समूह जलप्रदाय योजना में ग्राम अम्बाड़ी, बनखेड़ी, बरजोरपुर, बेरखेड़ी, छोला, दहिड़ा, दीवानगंज, जमुनिया, कचनारिया, करईया, कायमपुर, केमखेड़ी, खोआ, कुल्हाड़िया, मुक्तापुर, मुरलीखेड़ी, मुस्काबाद, नरखेड़ा, नरोद, नीनोद, पिपल्या, संग्रामपुर, सरार, सेमरा और टिगरा शामिल हैं। जिनमें ग्रामीणों को घर घर कनेक्शन देकर पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। दहेडा में ही जल शोधन संयंद्र का निर्माण किया जाएगा, जिसकी क्षमता 7.75 एमएलडी है। योजना में लगभग डेढ़ लाख आबादी को जल प्रदाय किया जा सकेगा तथा 30 हजार घरों में नल कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। जल संग्रहण एवं प्रदाय हेतु 18 टंकियों का निर्माण होगा जिसमें से 06 टंकियों का निर्माण सांची जनपद क्षेत्र में होगा।
इनका कहना हें–
सांची ब्लॉक के 25 गांव में इस समय लाइन बिछाई जा रही है जिसमें घर घर पानी पहुंचेगा अभी सांची ब्लॉक के कई गांव में पीने की पानी की समस्या बनी हुई है लाइन बिछ जाएगी तो पानी की समस्या दूर हो जाएगी।
अरुण सेन ग्राम अंबाडी
परिवार एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी द्वारा सांची ब्लॉक को नल जल योजना के तहत बड़ी सौगात दी गई है जिसके तहत 98. 72 करोड़ से सांची और भोपाल के कई गांव को पानी की सौगात मिलेगी।
पवन प्रजापति