Let’s travel together.

एक ऐसा राम भक्त जो 23 वर्षों से चल रहा है नंगे पांव, श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए लिया था अनोखा संकल्प

0 67

किशनगंजः अयोध्या में बने श्री राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उत्साह हो भी क्यों न…जो भक्त राम मंदिर के लिए कई वर्षों से इंतजार कर रहे थे, अब उनका सपना पूरा हो रहा है। वहीं कई भक्त तो ऐसे हैं, जिन्होंने अपना जीवन राम मंदिर के निर्माण को लेकर लिए प्रण के साथ गुजार दिया। ऐसा ही एक राम भक्त बिहार में भी है, जो 23 वर्षों से नंगे पांव चल रहे हैं। उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण नहीं होता, तब तक वे नंगे पांव ही चलेंगे।

संकल्प पूरा होने को लेकर देव दास ने जाहिर की खुशी
बिहार के किशनगंज जिले के खगड़ा निवासी देव दास राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवक हैं। देव दास ने संकल्प लिया था कि जब तक अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता वो चप्पल नहीं पहनेंगे और नंगे पांव ही चलेंगे। गर्मी हो, बरसात हो या फिर भीषण ठंड देव दास 23 साल से नंगे पांव ही चलते आ रहे हैं। वहीं अब यह संकल्प पूरा होने वाला है। संकल्प पूरा होने को लेकर देव दास ने खुशी जाहिर की है। इसके साथ उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में नंगे पांव चलने में परेशानी होती थी लेकिन उसके बाद भगवान श्री राम की ऐसी कृपा हुई कि कोई परेशानी नहीं हुई।

अयोध्या पहुंच कर धारण करेंगे चप्पल 
देव दास ने कहा कि जब श्री राम मंदिर पूरी तरह बन कर तैयार हो जाएगा तब वो अयोध्या पहुंच कर जूता या चप्पल धारण करेंगे। वहीं, शहर वासी देव दास के इस संकल्प की खूब सराहना कर रहे हैं। इसी बीच भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत ने कहा कि देवदास सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और अभी तक हजारों वृक्ष लगा चुके हैं। इसके साथ ही हजारों लोगों के शवदाह कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। बता दें कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होगा, जिसे लेकर देश में दीपोत्सव मानने की तैयारी चल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811