बेगमगंज रायसेन । दिल्ली में राहुल गांधी के समर्थन और छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर रायसेन जिले की तहसील बेगमगंज में कांग्रेस ने दिन मंगलवार देर रात सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन कर 1 घंटे चक्का जाम किया जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेगमगंज बस स्टैंड पर रात्रिकालीन चक्काजाम कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए युवाओं और छात्रों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप केन्द्र वा राज्य सरकार पर लगाया।

बेगमगंज में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संदीप शर्मा सहित जनप्रतिनिधियो का कहना है कि प्रदेश का युवा बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की खामियों और अन्य मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान देने के बजाय मौन बनी हुई है। इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम किया और छात्रों के हित में तत्काल कदम उठाने की मांग की।
प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर तैनात रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों और युवाओं की मांगों का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र तथा व्यापक बनाया जाऐगा।