Let’s travel together.

साँची विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह 

0 143

सांची रायसेन।साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में 15 अगस्त का स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रभारी कुलगुरु प्रोफेसर नवीन कुमार मेहता ने की, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में भारत के नवोन्मेषी युग की शुरुआत की घोषणा करते हुए कहा, “भारत का स्वर्ण काल अब शुरू हो चुका है। 1200 वर्षों की गुलामी के बाद, ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमने यह सिद्ध कर दिया है कि जो भारत से टकराएगा, वह बच नहीं पाएगा।”

प्रोफेसर मेहता ने भारत की विविध उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कैप्टन शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष अभियान की सराहना की और छात्रों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री विवेक पांडे ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को प्रबल करने का संदेश दिया।

समारोह के दौरान झंडा वंदन के उपरांत छात्रों द्वारा देशभक्ति गीतों एवं कविताओं की सामूहिक प्रस्तुति दी गई, जिसने वातावरण को भावनात्मक एवं प्रेरणादायक बना दिया। प्रभारी कुलगुरु एवं कुलसचिव ने सभी छात्रों, शोधार्थियों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रदान कीं।

यह समारोह न केवल भारत की स्वतंत्रता के गौरवपूर्ण इतिहास को स्मरण करने का अवसर था, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में विश्वविद्यालय परिवार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा में कल होगा जन आक्रोश,7 मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन     |     धरसींवा में कल से शुरू होगी 25 दिवसीय सेवा संवाद यात्रा,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिखाएंगे हरी झंडी     |     NH-45 खरगौन के पास मिली एक दिन की नवजात बच्ची      |     सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदोनी नदी में मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में मिली     |     108 एंबुलेंस की देरी से प्रसूता और नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर ने गठित किया 4 सदस्यीय जांच दल, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट     |     25 साल से फरार नाबालिग के अपहरण ,दुष्कर्म का आरोपित स्थाई वारंटी गिरफ्तार      |     जहरीली शराब के खिलाफ 7 जिलों की आबकारी और पुलिस टीम का बड़ा एक्शन, सीमावर्ती गांवों में छापेमारी और फ्लैग मार्च     |     रामछज्जा की ऐतिहासिक धरोहर पर मंडराया खतरा, ईंट भट्टों और अवैध उत्खनन से नष्ट हो रहे प्राचीन शैलचित्र     |     रायसेन मंडी लूटकांड: जिंदगी की जंग हार गया घायल मुनीम पदमसिंह यादव, भोपाल के अस्पताल में तोड़ा दम     |     तलैया थाने के लॉकअप से विदेशी नागरिक फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811