Let’s travel together.

12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गीदगढ़ टोला में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, घोड़ा चौक नदी उफान पर

0 114

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, गीदगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 12 घंटे तक लगातार हुई झमाझम बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया। लगातार बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया, कच्चे मकानों में पानी घुस गया और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सबसे अधिक नुकसान ग्राम पंचायत गीदगढ़ के गीदगढ़ टोला में रहने वाले संतोष विश्वकर्मा पिता राजाराम विश्वकर्मा के परिवार को हुआ। देर रात तेज बारिश के कारण उनके कच्चे मकान में पानी भर गया, जिससे घर में रखा अनाज, खाने-पीने का सामान, बिस्तर, कपड़े और अन्य घरेलू सामग्री बारिश के पानी में भीगकर खराब हो गई।

संतोष विश्वकर्मा ने बताया कि लगातार पानी भरने और सीलन के कारण उनके मकान की एक दीवार भरभराकर गिर गई। वहीं अन्य दीवारों में भी गहरी दरारें और सीलन आ गई है, जिससे पूरा मकान कभी भी गिर सकता है। परिवार भय के माहौल में रहने को मजबूर है। संतोष विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने पानी का रास्ता रोक दिया है। जिससे पानी नहीं निकल पाया और उनके घर में घुस गया

लगातार बारिश का असर ग्रामीण मार्गों और नदी-नालों पर भी दिखाई दिया। सत्ती बसिया स्थित घोड़ा चौक नदी उफान पर आ गई। वही भारतीपुर, शाहपुर, मुड़िया खेड़ा सहित कई गांवों का आवागमन प्रभावित रहा और कई ग्रामीण घंटों तक नदी का जलस्तर कम होने का इंतजार करते रहे। तेज बहाव के चलते लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करने से भी रोका गया।

बारिश से खेतों में पानी भरने से किसानों को जहां खरीफ फसलों के लिए राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं लगातार बारिश के कारण कच्चे मकानों और ग्रामीण सड़कों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों का तत्काल सर्वे कराया जाए, संतोष विश्वकर्मा को आर्थिक सहायता एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए तथा घोड़ा चौक नदी जैसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

सोमवार देर रात से मंगलवार दोपहर तक गांव में तेज बारिश का दौर चलता रहा जिससे मेरे घर में पानी घुस गया। कुछ लोगों ने पानी का रास्ता रोक दिया है जिस कारण पानी की निकासी नहीं होने के कारण मेरे घर में पानी घुस गया है।मेरे पास रखा चार कुंडल अनाज भीग गया है। साथ ही मेरी एक दीवार गिर गई। जिससे मुझे काफी नुकसान हुआ है।

संतोष विश्वकर्मा स्थानीय निवासी ग़ीदगड़ का टोला

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811