सी के पारे रायसेन
जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में निवासी अशोक नगर, रायसेन निवासी माया बघेल ने अपनी समस्याओं को लेकर माननीय कलेक्टर महोदय के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान अन्य ग्रामीणों ने भी अपनी विभिन्न समस्याएं जनसुनवाई में रखीं।
माया बघेल ने अपने आवेदन में बताया कि उनकी आयु 58 वर्ष है तथा वे लंबे समय से आर्थिक एवं सामाजिक कठिनाइयों का सामना कर रही हैं। उन्होंने बताया कि करीब 30 वर्ष पूर्व उनके पति उन्हें छोड़कर चले गए थे और तब से उन्हें किसी प्रकार का भरण-पोषण नहीं मिल रहा है। वर्तमान में वे अत्यंत दयनीय परिस्थितियों में जीवन यापन कर रही हैं।

आवेदन में उन्होंने परिवार आईडी, समग्र आईडी, राशन कार्ड एवं श्रमिक कार्ड बनवाने के साथ-साथ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है। साथ ही तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने एवं भविष्य में वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत किए जाने की भी मांग की गई है।
जनसुनवाई के दौरान माया बघेल एवं अन्य ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं विस्तार से माननीय कलेक्टर महोदय को सुनाईं। इस पर कलेक्टर महोदय ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए आश्वासन दिया कि पात्रता के अनुसार उनका कार्य किया जाएगा तथा समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलता है।