Let’s travel together.

स्वतंत्रता दिवस का 79 वां पर्व हर्षोल्लास से मनाया

0 155

-शासकीय अ शासकीय संस्थाओं में हुआ झंडा वंदन
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले की ग़ैरतगंज तहसील में शुक्रवार को 79 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया‌ स्कूली बच्चों के साथ प्रभात फ़ैरी निकाली संस्थानो में सामूहिक रूप एकत्र होकर झंडा वंदन किए गए स्कूलों में बच्चों ने सांस्कृतिक एवं रंगा रंग कार्यक्रम आयोजित हुए।

तहसील के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों जनप्रतिनिधियों एवं संस्था प्रमुखो ने झंडा वंदन किया। ग़ैरतगंज जनपद कार्यालय में जनपद अध्यक्ष विजय पटेल सीईओ पूजा जैन ने नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश सिंघई, बीजेपी कार्यालय में संजय जैन ने, एसडीएम कार्यालय में पल्लवी वैध,‌ तहसील कार्यालय में तहसीलदार नरेंद्र सिंह राजपूत ने, थाने में टीआई डीपी लोहिया ने, ग्राम पंचायत गढ़ी के हायर सेकंडरी स्कूल में

सरपंच सैयद मसूद अली पटेल प्राचार्य भगवान सिंह खंगार ने झंडा वंदन किया, सेवा सहकारी संस्था में पूर्व अध्यक्ष भागचंद चौरसिया प्रबंधक कैलाश तिवारी ने, वन विभाग में रेंजर धीरेन्द्र पांडे ने, पुलिस चौकी में प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा ने,‌ ग्राम पंचायत में सरपंच सैयद मसूद अली पटेल सचिव अभय सिंह गुर्जर बृजमोहन जाटव ने, शा. यूनानी औषधालय में जनपद सदस्य रिज़वान खां डाक्टर मुशता अली ने, प्रायमरी स्कूल लोहागढ़ में नीरज चोरसिया ने, शा.‌ मिडिल स्कूल में उपसरपंच बृजेश जाटव प्रधान अध्यापक ज़ाकिर मंसूरी ने, छात्रा वास में पूर्व जनपद सदस्य खेमचंद चौरसिया ने, मनकापुर में पंच रतन आदिवासी ‌एंव जयदीप शर्मा ने झंडा वंदन किया स्कूलों में कार्यक्रम के बाद छात्रा छात्राओं को मिठाई एवं पुरस्कार वितरण ग्राम पंचायत द्वारा किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |     सेवाकाल पूर्ण होने पर शिक्षक रफीक खान को दी भावभीनी विदाई     |     बस्तर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती में मनमानी     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को दी शुभकामनाएँ     |     बेगमगंज एसडीएम पदस्थ हुई प्रियंका भलावी      |     बैंक के वरिष्ठ खातेदारों सहित बैंककर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण      |     अब बरेली का स्ट्रीट फूड होगा और सुरक्षित: मंत्री पटेल की पहल पर 130 वेंडर्स को मिली ट्रेनिंग, पीएम स्वनिधि से जुड़ेंगे     |     आचार्य श्री का मध्य प्रदेश में प्रवेश दो जुलाई को पांढुर्ना में      |     भावुक माहौल में दी गई डॉ. रामकुमार स्वर्णकार को विदाई, कहा- व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों उत्कृष्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811