Let’s travel together.

भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां, सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा घर-घर जाकर आमंत्रण अभियान किया शुरू

0 154

10 मई को निकाली जाएगी वाहन रैली और 12 मई को भव्य चल समारोह
कलश एवं पूजन थाली सजावट प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
 अनुराग शर्मा सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान भगवान परशुराम का जन्मोत्सव आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर 10 मई से विभिन्न कार्यक्रमों की शुरूआत की जाएगी। कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाए जाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। शोभा यात्रा सहित अन्य कार्यक्रम को लेकर शनिवार से शहर के छावनी स्थित खजांची लाइन में ब्राह्मण समाज एकत्रित हुए और उसके पश्चात घर-घर आमंत्रण अभियान शुरू किया गया। इसके अलावा पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
सर्व ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आगामी 10 मई को सुबह आठ बजे शहर के खजांची लाइन पर भगवान का अभिषेक और आरती की जाएगी और उसके पश्चात भव्य रूप से वाहन रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा शाम को महिला मंडल द्वारा कलश एवं पूजन थाली सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आगामी 12 मई को शाम पांच बजे विशाल चल समारोह निकाला जाएगा। इसके पश्चात रात्रि आठ बजे शहर के बाल विहार ग्राउंड पर भोजन प्रसादी का इंतजाम किया जाएगा। इस मौके पर पुरुषों के द्वारा सफेद कुर्ता-पजामा और महिलाओं के लिए पीली साड़ी रहेगी।
अध्यक्ष श्री शर्मा ने इसके लिए पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिसमें धर्मशाला ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप व्यास, महिला मंडल अध्यक्ष नीलम शर्मा, चल समारोह अध्यक्ष आशुतोष शर्मा मोन, महिल अध्यक्ष चल समारोह शोभा शर्मा, महामंत्री रमाकांत समाधिया, चल समारोह संयोज राजेन्द्र शर्मा कल्लू, प्रभारी प्रवीण तिवारी, युवा संगठन अध्यक्ष नयन जोशी, कोषाध्यक्ष रुपेश तिवारी, राकेश शर्मा, सह संयोजक राजेश मोहन शर्मा, नवीन मिश्रा, भोजन व्यवस्था प्रभारी चंद्रमोहन शर्मा, मुरली शर्मा, चल समारोह सह प्रभारी योगेश श्रोत्रिय, नवनीत उपाध्याय, खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रभारी महेन्द्र शर्मा, राकेश शर्मा, प्रचार-प्रसार दीपक पुरोहित, सुनील शर्मा, सतीश भार्गव, नितिन उपाध्याय, महामंत्री युवा संगठन ऋषि पाराशर, पूजन व्यवस्था प्रभारी अशेक पाराशर आदि को नियुक्त किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |     वीरांगना अवंति बाई जयंती  धूमधाम से मनाई गई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811