Let’s travel together.

लायंस इंटरनेशनल के ग्लोबल काज पर्यावरण अभियान के दूसरे चरण का आयोजन

0 132

– रेलवे कॉलोनी में 100 से अधिक फलदार, छायादार और फूलदार पौधे लगाए

पिपरिया नर्मदापुरम । लायंस क्लब पिपरिया सिटी और लायंस क्लब पिपरिया नर्मदा ने पर्यावरण संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग की बढ़ती चुनौती को ध्यान में रखते हुए अपने पौधारोपण अभियान के दूसरे चरण का आयोजन पिपरिया रेलवे कॉलोनी में किया। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि लायंस इंटरनेशनल के ग्लोबल कॉज़ “Environment” से प्रेरित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक फलदार, छायादार और फूलदार पौधे लगाए गए। पार्क को तारबंदी से सुरक्षित किया गया और सिंचाई की समुचित व्यवस्था भी की गई। जिससे पौधों का दीर्घकालिक संरक्षण सुनिश्चित हो सके। मुख्य अतिथि लायन मनीष शाह (मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन व डीआरयूसीसी सदस्य) ने इस अवसर पर कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान के संकट से निपटने के लिए ऐसे छोटे-छोटे कदम सामूहिक रूप से बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। पौधारोपण केवल एक समारोह नहीं, बल्कि पृथ्वी को पुनर्जीवित करने का सतत प्रयास है।

इस आयोजन में रेलवे विभाग का सक्रिय सहयोग रहा। जिसमें अनुभाग अभियंता श्री चंद्रमौलेश्वर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लायन मनोज नागोत्रा (अध्यक्ष, पिपरिया सिटी), लायन लोचन सागर प्रजापति (अध्यक्ष, नर्मदा), लायन मनोज ज्वार (वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ अध्यक्ष), पूर्व सचिव लायन शरद द्विवेदी, लायन नरेश शाह, लायन गोपाल सिंह राज, लायन मुकुंद सिरोहिया, लायन किरण मूंदड़ा, लायन अनिता सोनी सहित कई सदस्य और रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे।

लायन मनोज ज्वार ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि लायंस क्लब जहां भी पौधा लगाएगा, वहां उसकी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निभाएगा ।यही सच्चा पर्यावरण संरक्षण है। रेलवे कॉलोनी वालों ने लायंस क्लब की पौधारोपण जैसे महत्वपूर्ण एवं पुनीत कार्य के लिए प्रशंसा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |     आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित      |     ज्ञानेश कुमार स्तीफा दो नारों के बीच कांग्रेस ने अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     नूतन इस्पात के विस्तारीकरण की जनसुनवाई ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811