Let’s travel together.

कदंब की छाँव में हरियाली का संकल्प

0 181

रायसेन। रायसेन जिला विकास समिति एवं ‘बस एक कदम और’ सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में  वन विभाग से जल संसाधन विभाग तक सड़क किनारे कदंब वृक्षारोपण किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिभा शुक्ला वन मंडलाधिकारी  ने अपने उद्बोधन में समिति की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी कार्य को करने की सच्ची चाह हो, तो कदम अपने आप आगे बढ़ जाते हैं। जैसे बच्चों को गोद में लेने की इच्छा हो, तो बाहें स्वतः फैल जाती हैं, वैसे ही कदंब का पौधा लगाकर देखिए—भीषण गर्मी में इसकी छाया मन को सुकून देती है।

विशेष अतिथि कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग, श्रीमती प्रतिभा सिंह ने कहा—“कदंब के वृक्ष न केवल तपती दोपहर में छाँव देंगे, बल्कि शहर की हरियाली और पर्यावरण संतुलन में भी महत्त्वपूर्ण योगदान करेंगे। नगर को हरा-भरा बनाने का जो संकल्प समिति ने लिया है, उसमें हर नागरिक को सहभागिता करनी चाहिए, ताकि रायसेन एक हरित और सुंदर नगर के रूप में विकसित हो।”

इस अवसर पर श्रीमती अर्चना पोर्ते ( जनपद अध्यक्ष सांची ) सुधीर पटले, ( उप वन मंडलाधिकारी ) प्रवेश पाटीदार ( रेंजर ) कमल विश्वकर्मा, समिति संरक्षक डॉ. ए. के. शर्मा, गिरधारी लाल शाक्य, प्रहलाद चावला, सुरेश शर्मा, नीलेन्द्र मिश्र, अध्यक्ष हरीश मिश्र, उपाध्यक्ष मनोज कुशवाह, सचिव संघर्ष शर्मा, कोषाध्यक्ष हरित विश्वकर्मा, जावेद अहमद, दीपक ठाकुर, मूलचंद कुशवाह, प्रदीप दीक्षित, कपिल देव तिवारी, गोपाल साहू, विकास शर्मा, रूपेश तंतवार, बारेलाल सूर्यवंशी, राधेश्याम विश्वकर्मा, भूपेंद्र विश्वकर्मा, राजेंद्र कुमार शुक्ला और ओ. पी. श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811