– रक्षाबंधन पर्व मनाना अर्थात जीवन में नैतिक मूल्यों, दिव्यगुणों का मान रखना – बीके डॉ. रीना दीदी
बेगमगंज रायसेन।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बेगमगंज राय समाज मंदिर कबीट चौराहा स्थित सेवाकेंद्र में रक्षाबंधन का पावन पर्व एवं स्नेह मिलन समारोह बेगमगंज के सम्माननीय प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के साथ में मनाया गया, जिसमें भोपाल से पधारी आदरणीया राजयोगिनी बीके डॉ. रीना दीदी ने सभी को परमात्म रक्षा सूत्र बांधकर सभी को परमात्मा से जुड़ने के लिए मेडिटेशन को अपनाने के लिए कहा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित विशिष्ट अतिथिगण संदीप लोधी नगर पालिका अध्यक्ष बेगमगंज, डॉ. जितेंद्र तोमर जी हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष बेगमगंज, नगर पालिका उपाध्यक्ष, सुदर्शन घोशी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, उपेंद्र सिंह ठाकुर पूर्व हिंदु उत्सव समिति अध्यक्ष बेगमगंज, जनपद सदस्य वीरेंद्र यादव, बीके डॉ पी एस ठाकुर, जनपद सदस्य लोकेंद्र लोधी, राजेश घोषी, बबलू यादव पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष, अजय जाट की भाजपा मंडल अध्यक्ष बेगमगंज, संजय सोलंकी पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पवन दुबे , पार्षद गुलाब रजक, पूर्व पार्षद मनोज स्वामी, सचिन जैन, मनोज सोनी, पूर्व पार्षद राजेश घोषी, शिव सेन, चंद्रेश जैन आदि उपस्थित थे।

बीके डॉ. रीना दीदी ने उपस्थित सभी भाई बहनों को परमात्म संदेश सुनाया कि हम सभी को अपने जीवन में सद्भावना, स्नेह, शांति, प्रेम, आनंद, दया, करुणा एवं भलाई के विचारों को अपने जीवन में समाहित करके जीवन को खुशहाल एवं तनाव मुक्त बना करके समाज को एक सकारात्मक मार्गदर्शन देकर स्वर्णिम संसार की स्थापना में हम सभी को अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करना है।

स्नेह मिलन कार्यक्रम में आए हुए सभी का ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की ओर से बहुत ही सुंदर आत्म स्मृति का तिलक लगाकर एवं अंग वस्त्र पहना करके सभी अतिथियों का सम्मान किया गया, साथ-साथ सभी सभी ने ब्रह्माभोजन भी स्वीकार किया।