Let’s travel together.

एसपी विकाश कुमार शाहवाल ने बल्ले से जड़े गगनचुंबी चौके छक्के,एसपी ने बताया फिट रहनेे का मंत्र

0 287

एसपी इलेवन ने टैगोर इलेवन को 10 विकेट से हराया

-दर्शकों ने क्रिकेट खिलाड़ियों का मनोरंजन के साथ बढ़ाया मनोबल

शिवलाल यादव

रायसेन।खाकी वर्दी के साथ जिला पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल क्रिकेट के बेस्ट प्लेयर भी है।यह साबित भी कर दिखाया खेल स्टेडियम की क्रिकेट पिच पर उम्दा बल्लेबाजी करके।
एसपी शाहवाल ने पहले लोगों को शारीरिक रूप से फिट रहने का बताया मंत्र। पुलिसकर्मियों को फिट रखने के लिए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल ने एक पहल की है। उनके द्वारा हरेक रविवार को खेल स्टेडियम में क्रिकेट मैच कराया जाता है।जिसमें पुलिस विभाग की अलग-अलग टीमों के बीच मैच होता है।उससे पहले एसपी पुलिस कर्मियों का फिट रहने के लिए मंत्र भी देते हैं।


दरअसल एसपी विकास कुमार शाहवाल क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी है और वे पुलिसकर्मियों को भी क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित करते है।एसपी की क्रिकेट में रुचि होने से अब पुलिसकर्मी भी प्रतिदिन क्रिकेट का अभ्यास करने लगे है।जिससे उनकी फिटनेस में काफी सुधार आ रहा है। रविवार को रविंद्र नाथ टैगोर भोपाल वर्सेस एसपी 11 रायसेन के बीच मैच खेला गया,
जिसमें रविंद्र नाथ टैगोर टीम ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का निर्णय लिया।एसपी 11से ओपनिंग करने के लिए कोतवाली थाना प्रभारी आशीष सप्रे और आरक्षक अमित श्रीवास्तव मैदान में उतरे। इस मैच में थाना प्रभारी सप्रे ने दो छक्कों की मदद से 18 गेंदों में 27 रन बनाए ।आरक्षक अमित श्रीवास्तव ने 36 गेंदों में 4 छक्के और पांच चौके लगाकर 56 रन बनाए ।
जबकि एसपी विकास कुमार ने 22 गेंदों में 17 रन दो चौकों की मदद से बनाए। यह मैच 20 ओवर का रखा गया था। एसपी 11 ने 9 विकेट गवां कर 169 लक्ष्य रखा,जिसके जवाब में रविंद्र नाथ टैगोर भोपाल की टीम 10 विकेट खोकर164 रन पर ऑल आउट हो गई ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811