Let’s travel together.

कर्मचारी भविष्य निधि,सागर के क्षेत्रीय आयुक्त 05 लाख रूपये की  रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

0 211

सागर।आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ EOW की सागर और जबलपुर की टीम ने कर्मचारी भविष्य निधि सागर संभाग के क्षेत्रीय आयुक्त सतीश कुमार 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो पकड़ा है। सागर की प्रतिष्ठित बीड़ी फर्म  बी आर एंड कंपनी के अनिरुध्द  पिम्पलापुरे ने शिकायत की थी। आरोपी सतीश कुमार इस फर्म के खिलाफ  कार्रवाई करने का दबाव बना रहै थे।

एसपी EOW जबलपुर  देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि  बी आर एंड कंपनी के अनिरुध्द पिम्पलापुरे ने  आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, इकाई-सागर को आवेदन दिया था कि अनावेदक  सतीश कुमार, रीजनल कमिश्नर कर्मचारी भविष्य निधि, सागर संभाग, सागर द्वारा फर्म के विरूद्ध कार्यवाही करने का दबाव बनाकर 10 लाख रूपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। आवेदक की शिकायत का सत्यापन निरीक्षक श्रीमती उमा नवल आर्य से कराया गया। जिसके दौरान विधिवत् आवेदक एवं अनावेदक के बीच रिश्वत की मांग संबंधी बातचीत रिकार्ड करायी गयी।जिसमें स्पष्टतः अनावेदक द्वारा आवेदक की फर्म के संबंध में रिपोर्ट को सही ढंग से बनाये जाने हेतु 10 लाख की मांग करने तथा प्रथम किस्त में 05 लाख रूपये  दिनांक 05.04.2022 को देने की बात को प्रमाणित पाया गया । प्रथम दृष्टया आरोपी के ऊपर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित अधिनियम 2018 का अपराध पाया जाने से प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान 5 जून को आरोपी  सतीश कुमार, रीजनल कमिश्नर, कर्मचारी भविष्य निधि, सागर संभाग, सागर को उनके निवास स्थान पर आवेदक अनिरूद्ध पिंपलापुरे  द्वारारिश्वत की राशि की प्रथम किस्त 05 लाख रूपये लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीपावली की पूर्व संध्या पर संकल्प वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, आतिशबाजी कर बांटी खुशियां     |     साईखेड़ा में आधी रात का तांडव टेंट व्यवसायी का आशियाना राख के ढेर में बदला     |     यूपी: सियासी गुलामी और खुदमुख्‍तारी के दावों में फंसा ‘अब्दुल’…! अजय बोकिल      |     दमोह की जलधारा से जीवंत है निदान फॉल कटंगी:सीमावर्ती क्षेत्र में सौंदर्य के अनमोल खजाने     |     हाट बाजार पहुंचे कलेक्टर रोहित सिसोनिया, मिट्टी के दीपक खरीदकर बढ़ाया पथ विक्रेताओं का उत्साह     |     अखिल भारतीय गालव त्यागी ब्राम्हण महासभा की बैठक संपन्न ,शैलेन्द्र शर्मा निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित     |     धनतेरस पर बाजारों में उमड़ा जनसैलाब, देर रात तक रही रौनक     |     स्वदेशी के दीप से रोशन होगा बरेली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया-बहनों ने दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के विजन को साकार कर रहा मध्यप्रदेश, गौसंवर्धन और प्राकृतिक खेती के नए मॉडल बन रहे विकास के आधार – श्री राजेन्द्र शुक्ल      |     उप मुख्यमंत्री ने झलबदरी तालाब तथा पाथवे का किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811