Let’s travel together.

गायत्री परिवार विदिशा द्वारा वृक्षारोपण

0 143

विदिशा। शहर की रॉयल सिटी कॉलोनी के पार्क में गायत्री परिवार शाखा विदिशा द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिसमें गायत्री परिवार के सदस्यों के अतिरिक्त नगर पालिका के पार्षद शैलेंद्र सिरवैया, लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी, जन अभियान परिषद के कोऑर्डिनेटर दीपक बाथम, गायत्री प्रज्ञा पीठ के प्रमुख ट्रस्टी राजाराम पवार, युवा प्रकोष्ठ के मनोज शर्मा, वूमेन ग्रुप ऑफ़ अवेयरनेस सोसाइटी की पदाधिकारी श्रीमती पूजा गोयल, साधना अग्रवाल एवं साधना सोनी उपस्थित रही।

इस संबंध में जानकारी देते हुए गायत्री परिवार के पूर्व जिला समन्वयक मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि गायत्री परिवार धर्म आध्यात्म एवं समाज सेवा के क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी संस्था है। भारत ही नहीं विश्व के 80 देश में इसकी शाखाएं हैं। जिससे जुड़े करोड़ गायत्री साधक जन सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं l गायत्री परिवार द्वारा देश भर में वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण आंदोलन के रूप में निरंतर चलाया जा रहा है ।

इस अवसर पर अपने उदबोधन में लायन अरुण कुमार सोनी ने कहा कि कोविड काल में ऑक्सीजन का महत्व सभी ने देखा है इसलिए वृक्षारोपण करना बहुत जरूरी है। यही कारण है की प्रशासन की बिना अनुमति के किसी भी वृक्ष को काटने पर प्रतिबंध है। आपको जेल तक हो सकती है। इसलिए सामाजिक एवं शरारती लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है पार्क में लगाए गए वृक्षों को नुकसान ना पहुंचाएं वरना दंड के भागी होंगे।

गायत्री प्रज्ञा पीठ कि ट्रस्टी डॉक्टर लोकेश्वरी नेमा ने  बताया कि वृक्षारोपण हेतु पौधे गायत्री परिवार महिला मंडल की बहनों द्वारा तैयार किए गए हैं। इस कार्य में अंबिका कुमार, सुमन श्रीवास्तव, शोभा पवार गीता यादव, सुषमा गोयल, सुधा जैन एवं सुमन भदौरिया आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811