मंदिर का ताला सालभर रहता हे बंद, शिवरात्रि पर चौबीस घंटे के लिए खुलता हे ताला
रायसेन। पवित्र श्रावणमास के पहले सोमवार शिवभक्तों द्वारा सोमेश्वर धाम समिति के तत्वधान में जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक दुर्ग पर प्राचीन शिव मंदिर सोमेश्वर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक एवं पूजन – अर्चन किया।

आजादी के बाद वर्ष 1951 में राष्ट्रीय स्मारक घोषित होने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन दुर्ग स्थित मंदिर में ताले लगे होने के कारण भक्तों को पाइप के सहारे जल एवं बाहर से ही पूजा – अर्चना करनी पड़ती है, जिस कारण भक्तों में काफी रोष है और उन्होंने शासन से मंदिर खोलने की मांग की है।

समिति द्वारा बताया गया कि दूसरे सोमवार को सोमेश्वर धाम में सुंदरकांड पाठ किया जाएगा, तीसरे सोमवार नगर के सभी शिवभक्तों द्वारा प्रातः कालीन कावड़ यात्रा धूम धाम से निकाली जाएगी एवं सोमेश्वर धाम पहुंचकर पूजा पाठ के साथ नर्मदा जल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। वहीं बाबा महाकाल सवारी आयोजकों द्वारा बताया गया कि अर्जुन नगर दुर्गा मंदिर में बाबा सोमेश्वर की झांकी स्थपित की जाएगी जिसे दूसरे सोमवार को बाबा महाकाल सवारी के साथ नगर भ्रमण करते हुए गोपालपुर मंदिर पर समाप्त किया जाएगा एवं अंतिम सोमवार को सोमेश्वर धाम में महाआरती व 56 भोग सोमेश्वर महादेव को अर्पित किए जाएंगे।