Let’s travel together.

रायसेन में पुलिस की कांबिंग गस्त, एसपी  थाने पहुंचे 250 पुलिसकर्मियों ने सड़कों पर उतर कर की वाहन चेकिंग

0 76

– 98 वारंटी पकड़े

रायसेन ।जिले में रात को पुलिस ने अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। रात 10 बजे से शुरू हुए इस कांबिंग गश्त में एसपी पंकज कुमार पांडे और एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे के नेतृत्व में 250 पुलिसकर्मी शामिल हुए।

पुलिस ने इस दौरान 56 गिरफ्तारी वारंट और 42 अस्थाई वारंटी वाले आरोपियों को पकड़ा। एसपी पांडे ने देवनगर थाने में पुलिसकर्मियों को अभियान की जानकारी दी। एएसपी खरपुसे ने कोतवाली रायसेन और सांची का दौरा किया। एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने कोतवाली में थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए।

रात 12 से 1 बजे के बीच पुलिस ने वाहनों की विशेष जांच की। कार और मोटर साइकिल सवारों की तलाशी ली गई।

वाहनों में अवैध सामान और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। एसपी पांडे ने बताया कि यह अभियान अपराधियों में भय और आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए चलाया गया। पुलिस के द्वारा लगातार जिले में अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811