ABVP के 77 वे स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एकत्रीकरण राष्ट्र के नाम कार्यक्रम का आयोजन
रायसेन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 77 वे स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में अभाविप रायसेन ईकाई द्वारा एक एकत्रीकरण राष्ट्र के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें मुख्य रूप से छात्र-छात्राओं को एकत्रित कर नागरिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई एवं इसके बाद भारतीय मानचित्र पर मानव श्रृंखला बनाकर एकता का परिचय एवं संदेश संपूर्ण राष्ट्र के नाम दिया गया|
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सहमंत्री हिमांशु शर्मा उपस्थित रहे|
हिमांशु शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र जीवन में व्यक्तित्व निर्माण की निःशुल्क पाठशाला है और युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने का माध्यम है और विद्यार्थी परिषद ने जो मानव श्रृंखला का आयोजन किया है इसका एकमात्र उद्देश्य यही है कि भारत का छात्र संगठित है वह किसी भी प्रकार की जाति धर्म पंथ आदि में नहीं बटा हुआ है और जब भी देश की अखंडता एकता और संप्रभुता की बात आएगी तो इस देश का छात्र हमेशा प्रथम पंक्ति में एकत्रित खड़ा मिलेगा| साथ ही उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों को नागरिक कर्तव्य की शपथ दिलाई गई|
कार्यक्रम के दौरान विभाग संयोजक अश्विनी पटेल,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य पंकज तोमर, नगर मंत्री विकास चौहान, वैशाली ठाकुर, दीपक तिवारी, अभिषेक चंदेल, अमर चौहान, आदर्श राजपूत, सौरभ कलावत, अजय विश्वकर्मा, एवं विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे|