श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का प्रथम दिवस
सुरेंद्र जैन धरसीवां
महेंद्रा स्पंज एंड पावर लिमिटेड सिलतरा की ओर से सोंडरा गांव के श्रीराधा भवन में आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिवस परम पूज्य आचार्यश्री विष्णु प्रशाद शास्त्री जी ने कहा कि बिना महात्म्य समझे अगर किसी का प्रयोग होता है तो उसका फल प्राप्त नहीं होता
आचार्य जी आगे कहा कि जैसे गंगा यमुना सभी का कल्याण करने वाली हैं लेकिन उस पर रहने वाले जलचरों का कल्याण नहीं हो पाता
आचार्य जी आगे कहा कि जैसे गंगा यमुना सभी का कल्याण करने वाली हैं लेकिन उस पर रहने वाले जलचरों का कल्याण नहीं हो पाता
सोमवार को श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन भागवत प्रवक्ता परम पूज्य आचार्य श्री विष्णु प्रशाद दीक्षित जी ने महात्म्य का प्रशंग सुनाते हुए बताया बिना महात्म्य समझे अगर किसी का प्रयोग होता है तो उसका फल प्राप्त नहीं होता
आचार्य जी आगे कहा कि जैसे गंगा यमुना सभी का कल्याण करने वाली हैं लेकिन उस पर रहने वाले जलचरों का कल्याण नहीं हो पाता क्योंकि वह गंगा यमुना का महत्व नहीं जानते क्योंकि वह सांसारिक हर क्रिया उसी जल में करते हैं
आगे आचार्यजी ने बताया कि जीवन में ज्ञान और वैराग्य कम हो तो कोई चिंता नहीं पर भगवान के प्रति भक्ति कम नहीं होनी चाहिए हमारा मस्तिष्क ज्ञान है शरीर वैराग्य है और हृदय भक्ति है कम बुद्धि वाला भी संसार में जी सकता हैं शरीर का कोई अंग अगर विकृत हो जाए तो भी जीव जी सकता है अगर हृदय को कुछ हुआ तो न मस्तिष्क काम करेगा न शरीर इसलिए भक्ति को मां ओर ज्ञान वैराग्य को भक्ति का पुत्र बताया गया है

आचार्य जी ने कहा कि परमात्मा का मुख्य नाम सत्य है सत्य ही सारे धर्मों से ऊपर है और सारे धर्म मजहब सत्य को अस्वीकार नहीं कर सकते इसलिए श्रीमद भागवत के प्रारंभ में सत्य स्वरूप भगवान का ही ध्यान वंदन नमन किया गया है
भव्य मंगल कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ
श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिवस सर्वप्रथम शीतला मंदिर बड़ा तालाब से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए श्री राधा भवन श्रीमद भागवत कथा स्थल पहुंची जहां पूजन के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ
कथा में मुख्य रूप से बनारसीदास चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक ईश्वर प्रशाद अग्रवाल महेंद्रा स्पंज के मनोज अग्रवाल महेंद्र अग्रवाल दीपेश अग्रवाल अनिमेष अग्रवाल एवं महेंद्रा स्पंज के वॉयस प्रेसिडेंट संजीव सिंह परिहार जीएम विजय जैन जीएम अखिलेश पाठक एजीएम महेंद्र कुमार निगम मुख्य रूप से मौजूद थे परीक्षित में सोहनपुरी गोस्वामी श्रीमती श्यामा गोस्वामी मुख्य रूप से शामिल हुए
श्रीमद भागवत कथा में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमति चमेली बलराम साहू उपसरपंच प्रमोद निषाद पंच एवं सहयोगी सोहनपुरी गोस्वामी सुरक्षा अधिकारी गिरधारी सिंह