Let’s travel together.

रायसेन पुलिस ने 10 मोटरसाइकिल सहित दो चोरों को किया गिरफ्तार

0 106

 

सी एल गौर रायसेन

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार साहवाल के निर्देश अनुसार रायसेन थाना प्रभारी मनोज सिंह की कड़ी मेहनत और पहल पर उनकी टीम ने 10 मोटर साइकलों के साथ दो बाइक चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, पकड़े गए बाइक चोरों को कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

 

थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि रायसेन निवासी फरियादी अहतेशाम अख्तर पिता मोहम्मद अख्तर ने पुलिस थाने में मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर हमने मोटरसाइकिल चोरों को पकड़ने के लिए योजना बनाकर पुलिस की टीम गठित की जिसमें एएसआई प्रयाग नारायण चतुर्वेदी, राजेश नेहरा, प्रधान आरक्षक नरेंद्र रजक, काशिफ अली, रामपाल बागड़ी, सचिन शर्मा को वाहन चेकिंग के लिए सैंडोरा चौकी पर वाहन चेकिंग के लिए लगाया गया था, इस दौरान आरोपी आमिर खान पिता चमन खान उम्र 32 वर्ष निवासी राहुल नगर रायसेन से अपराध क्रमांक 617 धारा 379 के तहत चोरी गई मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर काले रंग की 26 दिसंबर को जप्त की गई थी। आरोपी आमिर खान धारा 27 साक्ष्य अधिनियम नियम के मेमोरेंडम के तहत पुलिस टीम आप राजकुमार बारसे पिता शिवप्रसाद बारसे उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम उमरवानी जिला बैतूल पहुंचा जिसके कब्जे से पुलिस ने मोटरसाइकिल डीलक्स लाल काले रंग की सहित इसके अलावा आरोपी ने चार मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया। इस प्रकार से मोटरसाइकिल चोर आमिर खान और राजकुमार बारसे के पास से 10 मोटरसाइकिल जप्त की गई है, जो की थाना प्रांगण में सुरक्षित में रखी गई है ।जिनकी कीमत 5 लाख 40,000 हजार रुपए आंकी गई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायालय द्वारा दोनों बाइक चोरों को जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार साहवाल ने रायसेन पुलिस कोतवाली टीम को इस सफलता पर बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811