Let’s travel together.

पढ़ना लिखना फिजूल है…हरीश मिश्र

0 145

आलेख

सरकार पूरे जोश में प्रवेशोत्सव मना रही है, बच्चों को स्कूल भेजने की अपील कर रही है। नारा दिया जा रहा है— पढ़ो आगे बढ़ो !” लेकिन ज़रा ठहरिए! पढ़ लिखकर करेंगे क्या ?

देखिए, जो पढ़-लिख गए, वे आईएएस, आईपीएस, आईएफएस बनकर बड़ी-बड़ी कुर्सियों पर बैठे हैं। लेकिन उनका असली काम क्या है ? बस उन जनप्रतिनिधियों के वैद्य/अवैद्य आदेश मानना, जिन्होंने शायद किताबें खोलने की ज़हमत भी नहीं उठाई!

मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में कई माननीय ऐसे हैं, जिनकी शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास से आगे नहीं बढ़ी। लेकिन देखिए तो सही, वे क्या मजे में हैं! सुरक्षा के लिए गार्ड, हूटर वाली गाड़ी, नौकरों की फौज, नीतियां बनाने का अधिकार—सब कुछ इनके पास है और उनके फरमान बजाने में जुटे हैं वे अधिकारी, जिन्होंने तमाम कठिन परीक्षाएं पास करके अफसर की कुर्सी पाई। *मंचों पर ऐसे-ऐसे अनपढ़ नेता बैठ जाते हैं, जो व और ब में अंतर नहीं जानते और आई ए एस, , आई पी एस, आई एफ एस हाथ बांधकर खड़े रहते हैं।

अब बताइए, जब शासन चलाने के लिए डिग्रियों की ज़रूरत ही नहीं, तो फिर पढ़ाई-लिखाई का इतना हौवा क्यों ?

अगर पढ़ाई का मतलब सिर्फ़ अनपढ़ों के आदेश मानना है, तो वाकई पढ़ना-लिखना फिजूल की चीज़ लगती है!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811