Let’s travel together.

अपडेट ख़बर-माताटीला बांध में नाव पलटी, सात लोग डूबे, 24 घंटे में रेस्क्यू अभियान चलाकर निकाले शव

0 91

– नाव के पलटने से सात लोगों की मौत

– पहले 6 शव निकले, बाद में एक और शव मिला

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

शिवपुरी जिले अंतर्गत खनियांधाना थाना क्षेत्र के माताटीला बांध के बीच में बने टापू पर नाव पलटने की घटना में सातों शव पानी से निकाल लिए गए हैं। पानी में डूबे लोगों की तलाश के लिए जिला प्रशासन ने 24 घंटे रेस्क्यू अभियान चलाया और सातों शवों को पानी से बाहर निकाला। इस दुखद हादसे में पानी में डूबे सभी सातों लोगों की मौत हो गई।

पहले 6 शव निकले, बाद में एक और शव मिला

रेस्क्यू अभियान के दौरान दोपहर दो बजे तक 6 लोगों के शव बरामद किए जा चुके थे। बाद में एक की तलाश जारी रही। कुछ घंटों बाद यह शव भी मिल गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीआरएफ की तीन टीमें, माताटीला के मछुआरों की दो टीमें मैकेनाइज्ड बोट्स के साथ जुटी रहीं। इस घटना के बाद रेस्क्यू अभियान को लेकर सीएम मोहन यादव जिला प्रशासन के अधिकारियों से लगातार अपडेट लेते रहे। इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी से बात भी की और सीएम ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

हादसे में इनकी मौत हुई-

इस हादसे में लापता लोगों में से शारदा पति इमरत लोधी (55), लीला पति रामनिवास लोधी (40), चाइना पिता लज्जाराम लोधी (14), कान्हा पिता कप्तान लोधी (07) , रामदेवी पति भूरा लोधी (35), शिवा पिता भूरा लोधी (08), कुमकुम पिता अनूप लोधी (15) की मौत हो गई।

रात से जारी थी रेस्क्यू अभियान

शिवपुरी जिले के ग्राम रजावन गांव के नजदीक माताटीला डैम के पानी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के डूब जाने के बाद 7 लोग अभी भी लापता हैं। इन सात लोगों की तलाश के लिए जिला प्रशासन और पुलिस, एसडीआरएफ के द्वारा बीती रात से ही रेस्क्यू अभियान चलाया था। बुधवार की सुबह रेस्क्यू अभियान के तहत घटना के बाद करीब 17 घंटे बाद एक-एक कर पानी में से डूबे लोगों की लाशें निकलना शुरू हुई। दोपहर 2 बजे तक 6 लोगों के शव बरामद कर लिए गए थे। शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि श्रद्धालुओं से भरी नाव के पलट जाने के बाद सात लोग लापता थे। जिसमें तीन महिलाएं हैं और चार बच्चे शामिल रहे।

टापू पर बने मंदिर पर गए थे पूजा करने-

बताया जाता है कि मंगलवार को माताटीला डैम के पानी में टापू पर बने एक मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालु एक नाव में सवार होकर गए थे इस नाव में 15 लोग सवार थे। तभी यह नाव पलट गई जिसमें 7 लोग पानी में डूब गए। जबकि आठ लोग किसी तरह पानी से बाहर निकलने में कामयाब रहे।

सीएम ने दी आर्थिक मदद-

वहीं दूसरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस घटना को लेकर दुख जताया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय संचार मंत्री श्री सिंधिया इस रेस्क्यू अभियान को लेकर जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में रहा और इस घटना को लेकर लगातार अपडेट लेते रहे। वहीं सीएम मोहन यादव ने इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811