Let’s travel together.

बिलारा के तालाब में खनिज माफिया कर रहे JCB से काली मिट्टी की अवैध खुदाई

0 582

दिनदहाड़े जेसीबी मशीनों से अवैध उत्खनन कर कर रहे मिट्टी की अवैध उत्खनन बिलारा तालाब में हो रहा मिट्टी की अवैध खुदाई

जिम्मेदार अधिकारी बने खामोश
कलेक्टर साहब जरा एक नजर इधर भी ……

शिवलाल यादव

रायसेन जिले में खनिज माफ़िया गिरोह सक्रीय है।जो कहीं दिनदहाड़े तो कहीं रात के अंधेरे में पत्थर मुरम भसुआ कोपरा बोल्डर सहित सरकारी तालाबों और सरकारी राजस्व वन भूमि पर जेसीबी मशीनों से अवैध रूप से खुदाई कर वाहनों से धड़ल्ले से परिवहन कर जंमकर कमाई कर रहे हैं।वहीं जिम्मेदार अधिकारी इन अवैध उत्खनन के गोरखधंधे में शामिल खनिज माफियाओं के खनिज ढुलाई में शामिल वाहनों की धरपकड़ करने में रूचि नहीं लेते।जिससे खनिज माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।


बिलारा गांव के सरकारी तालाब में मिट्टी का धड़ल्ले से उत्खनन का मामला हाल ही में उजागर हुआ।हुआ यूं कि बिलारा निवासी मोहर सिंह लोधी द्वारा बैंक से वेयर हाउस निर्माण के लिए लोन मंजूर कराया गया है।घर के बाड़े में मोहर सिंह लोधी द्वारा वेयरहाउस निर्माण कार्य कराने के लिए लेवलिंग काम कराया जा रहा है।बिलारा गांव के सरकारी तालाब में मोहर सिंह लोधी द्वारा जनपद पंचायत सांची के उपाध्यक्ष की जेसीबी मशीन किराए पर लेकर लगभग एक दर्जन ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से काली मिट्टी का दिनदहाड़े खुदाई की जा रही है।इस अवैध मिट्टी के उत्खनन पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणजनों की शिकायतों के बाद भी एसडीएम तहसीलदार नायब तहसीलदार पटवारी और पंचायत सचिवों ने बिलारा गांव के सरकारी तालाब से मिट्टी की खुदाई पर रोक लगाने की सख्ती से कारवाई नहीं लगाई जाती है।


खनिज माफिया की झूठ उजागर…..

बिलारा गांव के खनिज माफिया मोहर सिंह लोधी की झूठ उस समय सामने आई।मोहर सिंह लोधी मीडिया कर्मियों से बोले कि हमने पंचायत सचिव धीरज सिंह लोधी से तालाब से मिट्टी खुदाई की परमिशन ली है।जबकि परमिशन राजस्व अधिकारी ही देते हैं।


हमको बिलारा गांव के सरकारी तालाब में मिट्टी की अवैध खनन की शिकायते मिली है।हम जांच टीमें बिलारा गांव भेजकर अवैध मिट्टी उत्खनन में उपयोग में ली गईं जेसीबी मशीन,ट्रैक्टर ट्रालियां जब्त करने की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
–अजय प्रताप सिंह पटेल तहसीलदार रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811