Let’s travel together.

रंग पंचमी के पावन पर्व पर कहीं उड़ा रंग गुलाल तो कहीं खेली फूलों के साथ होली

0 131

सी एल गौर रायसेन

रंग पंचमी के पावन पर्व के अवसर पर बुधवार को जिला मुख्यालय सहित जिले भर में लोगों ने रंग पंचमी त्योहार के उपलक्ष में जमकर रंग और गुलाल से होली खेली तो कहीं-कहीं लोगों ने फूलों की होली खेल कर रंगों का पर्व रंग पंचमी मनाया।

जिला मुख्यालय पर महामाया चौक मैदान में श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में होली मिलन समारोह एवं रंग गुलाल का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें शहर के अनेक धर्म प्रेमियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

इसके अलावा नगर के विभिन्न मोहल्ले में भी लोगों ने रंग पंचमी पर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं वहीं दूसरी ओर रायसेन बाईपास रोड स्थित श्री कृष्ण गौशाला स्थल पर निर्मित भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में धर्म प्रेमियों ने एकत्रित होकर एक दूसरे को गुलाल लगाया फिर जमकर फूलों की होली खेली गई इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, पुरुष सभी उत्साह के साथ शामिल हुए आयोजकों द्वारा इस मौके पर सह भोज का आयोजन भी किया जिसका आनंद धर्म प्रेमियों ने लिया इस अवसर पर गौशाला प्रांगण में धर्म प्रेमियों की काफी भीड़ नजर आ रही थी और लोग एक दूसरे को रंग पंचमी पर्व की शुभकामनाएं दे रहे थे।

भानपुर गंज मिनी करीला धाम मंदिर में लगा रंग पंचमी पर विशाल मेला

जिले की गैरतगंज तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम भानपुर गंज में माता जानकी के मंदिर स्थल पर विशाल मेले का आयोजन किया गया,जिसमें आसपास के अनेक गांव से धर्म प्रेमी बड़ी संख्या में मंदिर स्थल पर पहुंचे और माता जानकी को प्रसाद आदि चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया इसके अलावा भानपुर गंज स्थित माता जानकी मंदिर प्रांगण में हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचे वहीं अनेक स्थानों से फाग गीतों का आनंद लेने के लिए हजारों लोग उत्साह के साथ शामिल हुए और होली गीत सुनकर श्रद्धालु मंत्र हो गए,भानपुर गंज माता जानकी मंदिर की विशेषताएं की यहां जो भी भक्त सच्चे मन से रंग पंचमी के मौके पर पहुंचता है और मां के दरबार में सच्चे मन से मन्नत मांगता है तो उसकी मन्नत अवश्य माता जानकी पूरी करती हैं और मन्नत पूरी होने के बाद दूसरी रंग पंचमी पर यहां श्रद्धालु फाग गीतों के साथ राई नृत्य करते हैं। रंग पंचमी के विशेष मौके पर माता जानकी के मंदिर स्थल पर प्रसाद आदि चढ़ाकर लोगों ने आशीर्वाद प्राप्त किया । इस प्रकार से जिले भर में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी रंग पंचमी का त्यौहार धूमधाम के साथ सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा मनाया गया।

जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी रहे पूरे समय अलर्ट

रंग पंचमी के त्यौहार को देखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा एवं पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस बल के जवान बुधवार को रंग पंचमी पर सुबह से लेकर देर रात तक निगरानी करते दिखे। प्राप्त जानकारी के अनुसार छुटपुट घटनाओं के अलावा जिले में कहीं भी अप्रिय घटना घटित नहीं हो पाई जिला एवं पुलिस प्रशासन की सजग़ता से रंग पंचमी का त्यौहार शांतिपूर्ण व्यवस्था के बीच उत्साह के साथ मनाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में ‘समर डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन: शार्क टैंक थीम पर बच्चों ने दिखाए वर्किंग मॉडल     |     राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण     |     पांडुलिपियों कल के संरक्षण हेतु प्रयास प्रारंभ, कमेठी गठित     |     पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को      |     कुंबरगढ़ तालाब के पीछे मिला अज्ञात शव      |     सेवा सुगंधम संस्था ने कराया गरीब कन्या का विवाह     |     प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 30 अप्रैल को     |     ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों से लाखों की निकासी     |     ढाई साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते फाटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811