Let’s travel together.

श्यामपुर में पत्रकार के भाई पर जानलेवा हमला, पुलिस पर लगे निष्क्रियता के आरोप

0 81

-पीड़ित को आरोपियों द्वारा झूठे केस में फंसाने की धमकी, सर्व ब्राह्मण समाज ने की कार्रवाई की मांग

अनुराग शर्मा सीहोर

सीहोर जिले के श्यामपुर में होली के जुलूस के दौरान श्यामपुर गांव में एक गंभीर घटना सामने आई है। गांव के सरपंच एवं भाजपा नेता के परिवार ने पत्रकार सुनील शर्मा के भाई पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने अब तक पीड़ित की शिकायत दर्ज नहीं की। उल्टा, भाजपा नेता के परिवार द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पीड़ित को झूठे हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

क्या है पूरा मामला?
शनिवार को श्यामपुर में होली का जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान पीड़ित मुकेश शर्मा पर सचिन चौहान और राहुल चौहान ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने पहले पीड़ित के साथ गाली-गलौज और मारपीट की ,घटना के बाद जब मुकेश शर्मा अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए श्यामपुर थाने पहुंचे, तो पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की

पीड़ित पर झूठे केस की धमकी
हमले के बाद आरोपी पक्ष सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पीड़ित को झूठे हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी दे रहा है। इस तरह की धमकियों ने न केवल पीड़ित बल्कि पूरे ब्राह्मण समाज को आक्रोशित कर दिया है।

सर्व ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन
घटना से आहत होकर सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने सीहोर पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला से मुलाकात की और निष्पक्ष जांच की मांग की। समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि यदि पुलिस जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

प्रशासन की प्रतिक्रिया
पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने पीड़ित को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही उचित कदम उठाएगी।

क्या मिलेगा पीड़ित को न्याय?

अब सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन इस मामले में निष्पक्ष जांच करेगा या फिर आरोपियों का राजनीतिक रसूख इस मामले को दबा देगा? ‘

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बढ़ते तापमान के दृष्टिगत लू से बचाव हेतु सावधानी बरतने की अपील     |     जैन साधु संतों की असुरक्षा पर रोश व्यक्त कर सड़कों पर उमड़ा सर्व समाज     |     मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो का बरेली में व्यापार महासंघ के कार्यक्रम में हुए शामिल     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन हेतु किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर 15 जून तक करा सकते हैं पंजीयन     |     वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग     |     ग्राम पंचायत अहमदपुर में सचिव शिवपाल सिंह रघुवंशी को सेवा निवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई     |     उज्जैन महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बाबा का हुआ दिव्य श्रृंगार     |     भोपाल में दिनदहाड़े युवक के साथ मारपीट, कार में जबरन ले जाने का वीडियो वायरल     |     आंगनबाड़ी केंद्र में समर कैंप मेले का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     दीवानगंज में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा बड़ा शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811