सुरेंद्र जैन धरसीवां
विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दौंदे क्ला व आसपास के गांवों में उद्योगों के ट्रक हाइवा काल बनकर दौड़ रहे हैं शनिवार को एक अनियंत्रित हाइवा ने मां बेटे को चपेट में ले लिया जिससे बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ओर मां गंभीर रूप से घायल हो गई जिससे वैवाहिक खुशियां मातम में बदल गई।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को दौंदे कला निवासी पूर्व उप सरपंच टोपुराम वर्मा की सुपुत्री सौ. का. तनुजा के शुभ विवाह का कार्यक्रम चल रहा था चूल माटी मेहंदी कार्यक्रम था चूल माटी के लिए महिलाएं जा रही थी तभी तीव्र रफ्तार से आ रहे हाइवा क्रमांक सीजी 04 डीसी 6688 ने मां बेटे को चपेट में ले लिया ओर करीब चार वर्षीय बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई मृतक पूर्व उप सरपंच का भतीजा था वहीं बच्चे की मां को गंभीर चोट आई उन्हें समीप के अस्पताल में भर्ती किया गया इस दर्दनाक हादसे के कारण विवाह की खुशियां मातम में बदल गई।
ग्रामीणों में आक्रोश रफ्तार पर लगे लगाम
इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है आसपास के उद्योगों राइस मिलो के वाहन गांव बस्ती से अनियंत्रित रफ्तार में काल बनकर दौड़ते हैं पहले भी कई घटनाएं हो चुकी बाबजूद इसके रफ्तार का कहर थम नहीं रहा
पंचायत आफिस , प्राथमिक शाला एवं ग्रामीण बैंक के सामने यह घटना हुई है पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल व वर्तमान विधायक अनुज शर्मा भी सूचना मिलते ही पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिले अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की
भाजपा नेता सूरज टंडन , चंद्रशेखर वर्मा आदि ने इस दुर्घटना को ओद्योगिक वाहनों की घोर लापरवाही बताया है और काल बनकर दौड़ रहे वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने की मांग की है
नायब तहसीलदार तत्काल पहुंचे
नायब तहसीलदार अशोक जंघेल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे शोक संतप्त परिवार से मिले आक्रोशित ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें शांत कराया
नायब तहसीलदार अशोक जंघेल ने बताया कि दोन्दे कला में पचेड़ा रोड पर ये दर्दनाक हादसा हुआ था जिसने दानेश वर्मा पिता धनराज वर्मा उम्र 4 वर्ष क़ी मृत्यु हुई एवं श्रीमती पुष्पा वर्मा गंभीर रूप से घायल हुई जिन्हें लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल में भर्ती किया गया हैं.