Let’s travel together.

पानी में डूबे लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी

0 113

– एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर चलाया गया रेस्क्यू अभियान

– विदिशा और मुरैना से गोताखोर भी बुलाए गए

 रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

शिवपुरी जिले के ग्राम रजावन गांव के नजदीक माताटीला डैम के पानी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के डूब जाने के बाद 7 लोग अभी भी लापता हैं। इन सात लोगों की तलाश के लिए जिला प्रशासन और पुलिस, एसडीआरएफ के द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया है एसडीआरएफ की टीम मौके पर है और पानी में डूबे लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है।
शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि श्रद्धालुओं से भरी नाव के पलट जाने के बाद सात लोग लापता हैं, जिसमें तीन महिलाएं हैं और चार बच्चे शामिल हैं, इसमें दो बालक और दो बालिकाएं हैं। कुल 7 लोग लापता हैं जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया है।

कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम मौके पर है और पानी में गायब लोगों को तलाशने की अभियान चला हुआ है। इसके अलावा गहराई में तलाश के लिए बाहर से गोताखोरों की टीमें विदिशा व मुरैना से बुलाई गई हैं। मौके पर सुबह से ही रेस्क्यू अभियान चला हुआ है एसडीआरएफ और पुलिसकर्मी मौके पर ही हैं।


गौरतलब है कि माताटीला डैम के पानी में टापू पर बने एक मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालु एक नाव में सवार होकर गए थे इस नाव में 15 लोग सवार थे। तभी यह नाव पलट गई जिसमें 7 लोग पानी में डूब गए। जबकि आठ लोग किसी तरह पानी से बाहर निकलने में कामयाब रहे।
वहीं दूसरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस घटना को लेकर दुख जताया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय संचार मंत्री श्री सिंधिया जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं और इस घटना को लेकर लगातार अपडेट ले रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811