Let’s travel together.

परंपरागत रूप से मनाया गया भाई दूज का पर्व उपजेल में रही विशेष व्यवस्था

0 96

शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन

होली का त्योहार हिन्दू धर्म के लोगों के द्वारा परंपरागत एवं बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, जिसके बाद भाई- बहिन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार भाईदूज भी उत्साह के साथ मनाया गया। इस दिन भाई अपनी बहनों से तिलक कराते है और रक्षा का संकल्प लेते है।
भाई दूज का त्योहार भाई बहन के बंधन का त्योहार है। रविवार को भाई दूज के अवसर पर सभी घरों में सुबह- सुबह पूजा अर्चना की गई।जिसके बाद बहन ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और लंबी उम्र की कामना की वहीं भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया।
जेल में बंद बंदियों के साथ भाई दूज मनाने के लिए, जेल प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई, ताकि बहिनें अपने भाइयों से मिल सकें और उन्हें तिलक कर सकें। शासन के निर्देश के बाद रविवार को जेल प्रशासन ने महिलाओं को मुलाकात कराने की तैयारी की।
जेलर कमल किशोर कोरी ने बताया कि रविवार को कारागार में बंदियों से मुलाकात कराने का अवकाश रहता है। इस बार भैया दूज का त्यौहार रविवार को होने से उप जेल में बेगमगंज मैं भैया दूज पर बंदियों से बहनों की मुलाकात कराने के शासन ने निर्देश जारी किए हैं। जिसके बाद उप जेल प्रशासन ने बंदियों से परिवार की महिलाओं की मुलाकात कराई।
इस समय बहाने अप जेल के अंदर अपने भाइयों से मिलने पहुंची तो माहौल गमगीन हो गया बहनों ने भाइयों से अपराध ना करने का संकल्प लिया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811