रायसेन।सरकार ने कुछ दिन पहले 12:32:16 के अनुपात वाली एनपीके खाद से सब्सिडी हटा ली थी। इससे एनपीके खाद की बोरी किसानों को 1700 रुपए में मिलने लगी थी। इससे रबी फसलों की बोवनी में किसानों पर महंगाई का बोझ पड़ गया था। किसानों में इससे आक्रोश भी था। इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने 2 दिन पहले ही एनपीके खाद से 230 रुपए सब्सिडी बढ़ा दी है। इससे अब यह खाद पिछले साल की तरह फिर से 1470 रुपए बोरी के भाव मिलने लगी है।
दूसरी ओर रबी फसलों की बोवनी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। किसान बोवनी के लिए यूरिया और डीएपी की जुगाड़ में जुट गए हैं। रायसेन जिले में फिलहाल रबी सीजन में यूरिया की डिमांड 50 हजार टन है। जबकि अभी तक रायसेन जिले में सिर्फ 9 हजार टन यूरिया ही आई है। वर्तमान में देखा जाए तो जिले की 113 सोसायटियों के पास सिर्फ 3 हजार टन यूरिया का स्टाक ही बचा है।
डीएपी और एनपीके की ज्यादा डिमांड
रायसेन जिले में रबी सीजन में 30 हजार टन डीएपी और एनपीके खाद की डिमांड रहती है। इसकी तुलना में अभी 9 हजार टन डीएपी और 3 हजार टन एनपीके खाद आई है। इन दोनों का वर्तमान में सिर्फ 3 हजार टन का ही स्टाक बचा है। रबी फसलों की बोवनी से पहले किसान खाद का स्टाक कर रहे हैं। कई जगह कतारें लग रही हैं। इससे किसान परेशान हो रहे हैं।ऐसे हालातों के चलते किसानों को निश्चित रूप से खाद की किल्लत से जूझना पड़ सकता है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post