Let’s travel together.

दिव्यांग व अनाथ बच्चों को गिफ्ट बांटकर मनाया मकर संक्रांति महोत्सव

0 243

– प्रतिवर्ष की भांति ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति ने किया आयोजन

– मंगलम परिसर में बच्चों को बांटे गए गिफ्ट

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति द्वारा रविवार को मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मकर संक्रांति महोत्सव के अंतर्गत दिव्यांग और अनाथ बच्चों को गिफ्ट बांटे गए। ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति द्वारा हर साल यह आयोजन किया जाता है। रविवार को भी प्रति वर्ष की भांति आयोजन किया गया। मकर संक्रांति महोत्सव कार्यक्रम में मंच पर मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी मौजूद रहे।
दोनों ही अतिथियों ने यहां पर दिव्यांग और अनाथ बच्चों को उपहार बांटे। ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति के कार्यक्रम संयोजक एसकेएस चौहान ने बताया कि हर वर्ष उनकी समिति मकर संक्रांति पर यह आयोजन करती है। कार्यक्रम में मौजूद राज्यमंत्री प्रहलाद भारती ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों का उत्साह बढ़ाते हैं। कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने भी बच्चों के लिए अपनी ओर से गर्म स्वेटर का वितरण कराया। कार्यक्रम में ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति से जुड़े हुए सदस्यगण कपिल गुप्ता सचिव, संजीव त्रिपाठी अध्यक्ष, प्रिया जैन, राजीव श्रीवास्तव, अनिल त्रिपाठी, बलराम चंदोलिया, प्रमोद शर्मा, शिखा भदौरिया, पीएल शाक्य, मनीराम रावत, ओपी गुप्ता, देवेंद्र जैन, कृष्ण द्विवेदी, अजय धनोतिया, पारस जैन, वीके जैन, अतुल प्रताप, आशुतोष, विशाल सिकरवार आदि मौजूद रहे। इसके अलावा समाजसेवी सीपी गोयल, रामशरण अग्रवाल, पूर्व सीएमओ रामनिवास शर्मा, रंजीत गुप्ता, यशवंत जैन, गोविंद्र सेंगर, नंदकिशोर ढींगरा, आदि मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में चाइल्डलाइन के द्वारा बच्चों को 1098 की जानकारी दी गई। इस मौके पर चाइल्डलाइन के टीम मेंबर मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |     ‘युवा उत्सव’ का सजा मंच; लोक गायन, सांस्कृतिक व बौद्धिक विधाओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा     |     अल्ट्राटेक फैक्ट्री के विरोध में किसानों का फूटा गुस्सा, इंदौर-भोपाल हाईवे पर घंटों लगा रहा जाम     |     26 साल बाद फिर हत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ आरोपी, 70 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा     |     धान उपार्जन से पहले प्रशासन की तैयारी तेज,कलेक्टर की अध्यक्षता में वन परिसर के सभाकक्ष में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम     |     फंदा के पास अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री लगाने का विरोध, भोपाल और सीहोर के किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ, भगवान बुद्ध के प्रिय शिष्यों के अस्थि कलशों के हुए दर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811