Let’s travel together.

टोल कर्मियो की नही थम रही गुंडागर्दी , लाठी डंडों से वाहन चालक पर किया हमला, टूटे पैर गंभीर अवस्था मे भोपाल रेफर

0 463

रायसेन/ओबेदुल्लागंज। नेशनल हाइवे बारह विशनखेड़ा पर बने टोल प्लाजा पर तैनात टोलकर्मियों ने वाहन चालक  पर मामूली बात पर एक दर्जन टोलकर्मियों ने हमला कर दिया। दोनों गंभीर घायलो को उपचार के लिए औबेदुल्लागंज अस्पताल ले गए वहां से डॉक्टरों ने दोनों गंभीर घायलों को भोपाल रेफर कर दिया।

लगता है टोलनाका और विवाद का चोली दामन का साथ है तभी तो हर दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं हो रही है। घटनाओं में नाके पर तैनात टोलकर्मियों ने वाहन चालको को बुरी तरह सामूहिक रूप से पीटा है। शनिवार सुबह 4 बजे आयशर मिनी ट्रक टोल नाके पर पहुँचा तो किसी बात पर वहाँ तैनात कर्मचारी अभ्रद व्यवहार करने लगे वाहन चालक ने समझाने की कोशिश की तो वह और तेज आवाज में चिल्लाने लगा इसी दौरान वहां तैनात अन्यकर्मी आ गए और वाहन चालक और खलासी को पीटने लगे दूसरे वाहन चालको ने लठैटो के चंगुल से दोनों को छुड़ाया। औबेदुल्लागंज पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिसनखेड़ा टोल प्लाजा पर आयशर वाहन के चालक और टोलकर्मियों के बीच हुए विवाद पर फरियादी मोहम्मद आसिफ की रिपोर्ट पर सात लोगो के विरुद्ध विभिन्न धराओं में मामला पंजीबद्ध किया है मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धराए बड़ाई जायगी।पुलिस ने यह भी बताया की सलमान निवासी बरेली का पैर टूट गया साथ ही शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चोटे के निशान है उन्हें भोपाल रेफर किया गया है।

मालूम हो की टोल नाका कर्मी हर दिन वाहन चालको से मारपीट कर रहे है। विगत दिनों राजस्थान के वाहन चालक को बुरी तरह पीटा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कहते हुए दामन बचाती रही की हमारे पास कोई शिकायत नही आई जब मामले ने तूल पकड़ने लगा तो पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेकर प्रकरण कायम कर अपना दमन बचा लिया बाद में राजस्थान से फरियादी भी आ गया पुलिस ने इसमें भी मामूली धराओं में प्रकरण बनाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नशे में धुत युवक का उत्पात, स्कूल बस रोककर मचाया हंगामा, बच्चों में दहशत     |     अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत     |     संकल्प से समाधान योजना के तहत सेमरा पंचायत में लगा शिविर     |     बदलते दौर में खेती का नया ट्रेंड ,अब गेहूं और चना में भी बढ़ा कीटनाशकों का उपयोग     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी, विभिन्न स्कूलों के छात्र देंगे परीक्षा     |     छात्रों के बीच दिखे बिल्कुल अलग अंदाज में दिखे सी एम डॉ मोहन यादव     |     जबलपुर में कार-बाइक भिड़ंत के बाद फर्नीचर कारोबारी की चाकू मारकर हत्या     |     साधु के वेश में आए ठगों ने महिलाओं से की नगदी व मंगलसूत्र की ठगी     |     मानस की शैक्षिक प्रासंगिकता पर होगा व्याख्यान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811