Let’s travel together.

एक सप्ताह में 15 किलोमीटर मार्ग पर 7 दुर्घटनाएं,तीन की मौत पांच घायल हुए

0 111

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है इन दुर्घटनाओं में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं तो कई लोगों की मौत भी हो रही है।
एक सप्ताह के अंदर बालमपुर घाटी से लेकर त्रिमूर्ति चौराहे तक 15 किलोमीटर मार्ग पर एक सप्ताह में 7 दुर्घटनाएं हो चुकी है। जिनमें तीन व्यक्ति की मौत हो गई तो वही कई व्यक्ति घायल भी हो गए हैं।

1. 27 जून को बालमपुर घाटी पर दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में बृजेश आदिवासी की मौत तो क्लीनर घायल हुआ
2. 29 जून को सागर से इंदौर जा रहा भूसे से भरा आयशर ट्रक कुलहड़िया गांव के पास पलटा, ड्राइवर को क्लीनर बाल बाल बचे
3. एक जुलाई को बालमपुर घाटी के नीचे अज्ञात वाहन ने रोहित सिसोदिया को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
4. 3 जुलाई को इंडियन पेट्रोल पंप के सामने कंटेनर के पीछे यात्री बस तेज रफ्तार से घुसी जिसमें कई यात्री बाल बाल बचे
5. भोपाल विदिशा हाईवे पर सलामतपुर ओवर ब्रिज के ऊपर एक तेज रफ्तार कार मोटरसाइकिल चालक नेतराम अहिरवार को जोरदार टक्कर मारी जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

6. भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर बालमपुर के पास दो मोटरसाइकिल आपस में टकराई जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा गया जहां पर इलाज जारी है।
7. भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर बेरखेड़ी के पास किराने से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर रोड से नीचे पलटा जिसमे ट्रक ड्राइवर और क्लीनर ने कूद कर अपनी जान बचाई
कैप्शन। कुछ दिन पहले हुई बालमपुर दुर्घटना और दीवानगंज के पास टकराई गाड़ियां

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पशुओं के प्रति क्रूरता से परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर एक सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत, गौशालाओं के बावजूद नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर गड्ढों का जाल, हादसों का बढ़ा खतरा     |     सूखा करार मे बाहरी महिलाओं से देह व्यापार से नाराज ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन     |     सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811