अच्छा कार्य करने वाले सफाई कर्मचारी को फूल मालाओं एवं 500,500 रूपये से किया सम्मानित
विदिशा। विधायक मुकेश टंडन द्वारा वार्ड क्रमांक 20 का भृमण कर निरीक्षण किया गया। जाजू साड़ी सेंटर के पास की गलियों के रह वासियों की मांग पर सफाई कर्मी श्रीमती गायत्री वाल्मीकि के द्वारा बताया गया कि हमारी गलियों में सफ़ाई, सफ़ाई कर्मियों द्वारा नियमित और सही तरीके से होती है इसलिए हमारे सफाई कर्मियों को धन्यवाद और सम्मानित किया जावे।

रहवासियो की मांग पर विधायक द्वारा सफाई कर्मचारी श्रीमती गायत्री वाल्मीकि, काशीराम वाल्मीकि का फूल मालाओं से स्वागत कर पांच पांच सौ की राशि से सम्मानित किया गया एवं वार्ड भ्रमण के दौरान लाडली बहनों से संवाद कर लाडली बहनों की राशि के संबंध में चर्चा कर राशि हर महीने प्राप्त हो रही है या नहीं तो लाडली बहनों ने कहा कि हमें कल ही राशि प्राप्त हो चुकी है और हर माह प्राप्त हो रही है एवं वार्ड वासियों से संवाद कर लाइट सफाई और अन्य समस्याओं के बारे में संवाद करके कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए एवं बृजेश आटा चक्की के सामने जर्जर हालत के मकान को देखकर मकान को क्षतिग्रस्त कर पूर्णता गिरने के निर्देश दिए ताकि बड़ी जनहानि को रोका जा सके वार्ड भ्रमण के दौरान प्रमुख रूप से विधायक श्री टंडन के साथ राकेश शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष प्रशांत खत्री, कमलेश सूर्यवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज पांडे, विकास भट्ट, पप्पू सरदार, पवन पंजाबी, डॉक्टर बिलथरिया, लियाकत अली,प्रमोद जैन ,राजेश ठाकुर, राजेंद्र सिंह विश्वकर्मा, राघवेंद्र विश्वकर्मा ,इनके अतिरिक्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गेश ठाकुर एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे यह जानकारी भाजपा दुर्गा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान द्वारा दी गई ।