Let’s travel together.

भोपाल में किसान कांग्रेस आंदोलन ले दौरान घायल हुए जिले के कांग्रेस नेता

0 374

-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पहुंचे अस्पताल,जाना हाल

अनुराग शर्मा सीहोर

राजधानी भोपाल में आज सोमवार को किसान कांग्रेस का विधानसभा घेराव का आयोजन था। इस आयोजन में प्रदेश सहित सीहोर जिले से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए थे। दरअसल, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान है, जो चंद रोज पहले ही बने हैं। प्रदर्शन के दौरान मंच टूट गया, जिससे करीब 10 कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता घायल हुए हैं, इसमें जिले के भी कांग्रेस नेताओं को भी चोंट आई है।
प्रदर्शन के दौरान आमसभा के लिए रंगमहल चौराहे पर मंच बनाया गया था, लेकिन प्रदर्शन के दौरान यह मंच टूट गया, जिससे अनेक नेता गिर गए। इस दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान सहित पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल व वरिष्ठ नेता आशीष गेहलोत घायल हुए हैं। घायल हुए नेताओं को भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन जनप्रतिनिधियों से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की व हालचाल जाना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |     खाना पसंद नहीं आया तो चाकू से हमला, भोजनालय मालिक गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811