Let’s travel together.

“प्राइड ऑफ भोपाल” अवार्ड समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान

0 80

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल होटल पलाश, भोपाल में फ्री प्रेस मीडिया समूह के “प्राइड ऑफ भोपाल” अवार्ड समारोह में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान करना एक गौरवशाली परंपरा है, जो न केवल सम्मानित व्यक्तियों को प्रोत्साहित करती है बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करती है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि मीडिया समाज की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। पत्रकारिता एक जिम्मेदारी है और समाजसेवा का उत्कृष्ट माध्यम भी है।

 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कला, संस्कृति, खेल, स्वास्थ्य, समाजसेवा, शिक्षा, प्रशासन और पुलिस सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। इनमें कला क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित श्री हरचंदन सिंह भट्टी और खेल क्षेत्र में विक्रम अवार्डी श्री कमल चावला सहित अन्य विभूतियाँ शामिल थीं।

कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने कहा कि समाज के विकास में पत्रकारिता का अहम स्थान है। वह एक सजग प्रहरी के रूप में विकास की दिशा और स्थिति के सचेतक के रूप में कार्य करते हैं। विधायक श्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि भोपाल अब लघु भारत का रूप ले चुका है और इसे स्वच्छ, सुंदर व बेहतर बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों का योगदान आवश्यक है। नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811